कोटा

Expose: हैलो…हैलो…आवाज नहीं आ रही, यह मोबाइल नेटवर्क की नहीं इन हाईटेक बदमाशों की है करतूत, ओटोमेटिक गायब कर देते हैं आपकी आवाज

रामगंजमंडी पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का पर्दापाश किया है। गिरोह के लोगों ने रामगंजमंडी क्षेत्र के अलावा बारां व झालावाड़ जिले में भी वारदातों को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 12:40 AM IST
Mobile tower battery thieves
हैलो...हैलो...आवाज नहीं आ रही, यह मोबाइल नेटवर्क की नहीं इन हाईटेक बदमाशों की है करतूत, ओटोमेटिक गायब कर देते हैं आपकी आवाज

रामगंजमंडी. रामगंजमंडी पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का पर्दापाश किया है। गिरोह के लोगों ने रामगंजमंडी क्षेत्र के अलावा बारां व झालावाड़ जिले में भी वारदातों को अंजाम दिया। इन आरोपितों के पास से पुलिस ने जीप व दो बाइक बरामद की है। चुराई गई बैटरियों को पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।

OMG: खेत से जल्दी लौट आने की बात कहकर निकला बेटा कफन में घर लौटा, मां बेहोश, गांव में मातम

थानाधिकारी सुगनसिंह ने बताया कि 10 जुलाई को लक्ष्मीपुरा में मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने वाले इस गिरोह के लोगों को ऊंडवा चौकी प्रभारी पतराम, कांस्टेबल मुकट बिहारी, हीरालाल ने उस समय गिरफ्तार किया जब ये मोबाइल टावर से बैटरी चुराने के लिए रैकी कर रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपित गोविन्द मेहर, दिनेश तेली, किशन मेघवाल निवासी सातलखेडी व दिनेश गुर्जर निवासी गरोठ मध्यप्रदेश ने सच उगल दिया।

कई जगह की वारदातें

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने रामगंजमंडी तहसील क्षेत्र के बंदा, खैराबाद, आवासन मंडल कॉलोनी, बपावर, झालावाड़, व बारां रोड पर मोबाइल टावरों से बैटरियां चुराई थी। पुलिस इन आरोपितों से चुराई गई बैटरी की बरामदगी का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित वारदातों में वाहनों का प्रयोग करते थे। उनके कब्जे से एक जीप, दो बाइक बरामद की गई है।

इधर, चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कैथून. भाण्डाहेड़ा गांव के पशुपालक बाबूलाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण को परिवाद दिया है। इसमें बताया कि 8 माह पूर्व उसके मकान के पास बने बाड़े से कुछ लोग 42 भेड़ चुरा ले गए थे। इसकी नामजद रिपोर्ट देवली थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। परिवादी ने चोरों को पकड़ कर भेडें बरामद करने व मामले की जांच कैथून थाने को सौंपने की मांग की है।

Published on: