कोटा

IMD Monsoon Alert: इस तारीख को होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज इन जिलों में होगी बारिश

Kota Weather: सिस्टम बनने के बाद ही मानसून राजस्थान की तरफ मूव करेगा। मानसून के 25 जून या उसके बाद ही प्रदेश में हाड़ौती के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2024, 8:41 AM IST
Feature image

Monsoon 2024 Update: राजस्थान में भले ही प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन कोटा संभाग में अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि कोटा संभाग में 20 जून तक प्री-मानसून की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि 12 और 13 जून को बादल छाए रहेंगे। 14 से 19 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन में तेज हवा चलेगी। पारा वापस 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने आज कोटा और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले मंगलवार को कोटा शहर में दिनभर बादल छाए रहे। उमस का जोर बना रहा। उमस के कारण कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर रही। लोग पसीने से तरबतर रहे। गर्म हवा चलती रही। शाम ढलने के बाद भी बादल व गर्म हवा के कारण उमस का जोर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 41.3 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हाड़ौती के रास्ते मानसून आने की संभावना

दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने मुम्बई को भिगोने के बाद महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों को कवर कर लिया है। अरब सागर से नमी मिलने से इसके अगले दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र को कवर करने का अनुमान है, लेकिन दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने से पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ सुस्त हो गई है। बंगाल की खाड़ी में अगले 10-15 दिन तक कोई सिस्टम नहीं है। सिस्टम बनने के बाद ही मानसून राजस्थान की तरफ मूव करेगा। मानसून के 25 जून या उसके बाद ही प्रदेश में हाड़ौती के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार मानसून बढ़िया रहने की संभावना है।

इनका यह कहना

राजस्थान में प्री-मानूसन की गतिविधयां शुरू हो चुकी हैं। जयपुर व अन्य जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कोटा संभाग में 20 जून के आसपास प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। मानसून के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम केन्द्र जयपुर

Updated on:
12 Jun 2024, 8:41 AM IST
Published on: