कोटा

IMD Monsoon Alert: आज 19 जिलों को बेहाल करेगा मानसून, जोरदार बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

IMD Monsoon Alert: प्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान है। हाड़ौती में भारी बरसात का दौर जारी है। सोमवार सुबह कोटा बैराज के 4 गेट खोलकर 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
2 min read
Jul 18, 2023
photo_6165815695808509663_y.jpg

कोटा/पत्रिका. IMD monsoon Alert: प्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान है। हाड़ौती में भारी बरसात का दौर जारी है। सोमवार सुबह कोटा बैराज के 4 गेट खोलकर 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश के चलते कई इलाकों में दो- दो फीट तक पानी भर गया।


19 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़ें : मानसून का तांडव शुरू, कोटा में 5 इंच बरसा पानी, हनुमानगढ़ में बाढ़, 25 जुलाई तक रहें सावधान

19 से 25 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का नया चरण 25 जुलाई तक जारी रहेगा। 19 से 25 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जमकर बारिश होगी। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बन रहे हैं, जिसके चलते मानसून की सक्रियता बनी हुई है।

बीसलपुर बांध : 11 दिन में आया 25 सेमी. पानी
जयपुर, बीसलपुर बांध में 11 दिन में 25 सेंटीमीटर अतिरिक्त पानी आया सोमवार को बांध में एक सेमी. पानी की अतिरिक्त आवक हुई। बांध का जलस्तर 313.49 से बढ़कर 313.50 आरएल मीटर पर पहुंच गया।

Updated on:
18 Jul 2023 09:24 am
Published on:
18 Jul 2023 09:22 am