कोटा

Rajasthan Monsoon: आज 27 जिलों में होगी बारिश, IMD ने 19-20-21-22 और 23 जून के लिए दिया अतिभारी बारिश का अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: मानसून के एंट्री करने के साथ ही उदयपुर और कोटा संभाग के सभी और जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2025, 8:18 AM IST
Feature image
बारिश की तस्वीर: AI

Monsoon 2025 Forecast: राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री हो गई। परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने के कारण इस बार सात दिन पहले ही राजस्थान में मानसून नेे प्रवेश कर लिया। राज्य में सामान्यत: 25 जून तक मानसून का प्रवेश होता है। राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से से आए मानसून ने आधे से ज्यादा प्रदेश को भीगो दिया। आने वाले दो दिन में पूरे राजस्थान में मानसून छा जाएगा।

मानसून के एंट्री करने के साथ ही उदयपुर और कोटा संभाग के सभी और जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कामां में 101 मिलीमीटर यानी पांच इंच से अधिक बारिश रेकॉर्ड की गई है। इसके अलावा जालौर के रानीवाड़ा में 84 एमएम बारिश हुई।

जयपुर में उमस, आबू में धुंध

मानसून के प्रवेश के साथ ही माउंट आबू में बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार तड़के से ही वादियां गहरी धुंध में लिपटी रही। तापमापी के पारे में आई गिरावट के चलते अधिकतम 23.4 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी जयपुर में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ उमस से लोग बेहाल होते रहे।

आगे क्या: लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून राजस्थान की ओर सक्रिय

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके असर से दो दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। इसके चलते पूर्वी राजस्थान के जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में दो दिन यानी 19 और 20 जून को अतिभारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पूर्वी भारत की ओर एक और लो प्रेशर एरिया बनने के कारण मानसून राजस्थान की ओर से सक्रिय होगा। इसके असर से 21 से 23 जून तक पूर्वी राजस्थान मेें भारी बारिश होगी। ऐसे में पांच दिन तक राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में अभी बारिश में कमी आएगी। वहीं आज के लिए राजस्थान के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
19 Jun 2025, 8:18 AM IST
Published on: