2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन, 5 दिन तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की एंट्री हो चुकी है। जानें आज से अगले 5 दिन तक कहां-कहां होगी बारिश?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jun 2025, 4:28 PM IST

rajasthan-rain

Rain in Rajasthan. Photo: Patrika

Rajasthan Monsoon Update: जयपुर। राजस्थान में मानसून की एंट्री आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से से हुई है। मानसून ने पहले ही दिन प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से को कवर कर लिया है। मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में प्रदेश के बाड़मेर, जोधपुर व जयपुर से होकर गुजर रही है। आगामी 2-3 दिन में प्रदेश के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक 24 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज सुबह से ही भीलवाड़ा, झुंझुनूं, राजसमंद, पाली, बूंदी, टोंक जिले में मौसम का मिजाज ​बदला हुआ है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद अजमेर, नागौर, कोटा में मौसम का मिजाज बदला। इन जिलों में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन घंटे इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भरतपुर के कामां में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो भरतपुर के कामां में 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। जिनमें जालोर, बाड़मेर, नागौर, पाली, दौसा, करौली, उदयपुर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जिले शामिल है।

आज से 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

राजस्थान में में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री के साथ ही अब 2-3 दिन में प्रदेशभर में मानसून के ​सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज से अगले 5 दिन तक अधिकतर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों में ऑरेंज जारी किया गया है।

जानें-कब कहां होगी बारिश

18 जून
येलो अलर्ट:
अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, नागौर और पाली।
ऑरेंज अलर्ट: उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा।

19 जून
येलो अलर्ट:
अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, पाली, नागौर, जालोर और चूरू।
ऑरेंज अलर्ट: राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर।

20 जून
येलो अलर्ट:
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, नागौर और पाली।

21 जून
येलो अलर्ट:
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर।
ऑरेंज अलर्ट: झालावाड़ और बारां।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून की शानदार दस्तक, 24 घंटे के भीतर आधे राज्य को किया कवर, IMD ने कर दिया अलर्ट

22 जून
येलो अलर्ट:
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर।
ऑरेंज अलर्ट: कोटा, झालावाड़ और बारां।