विभाग ने आज अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।