कोटा

Corona Live Update : कोटा में 120 लोगों को होम आइसोलेट किया, आधा दर्जन रिपोर्ट नेगेटिव

चकित्सा विभाग ने 165 को सर्विलांस पर ले रखा है      
less than 1 minute read
Mar 22, 2020
Corona Live Update : कोटा में 120 लोगों को होम आइसोलेट किया, आधा दर्जन रिपोर्ट नेगेटिव
Corona Live Update : कोटा में 120 लोगों को होम आइसोलेट किया, आधा दर्जन रिपोर्ट नेगेटिव

कोटा. कोरोना वायरस को लेकर कोटा के लिए राहत की खबर है। शनिवार को आधा दर्जन कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक कुल 36 सेम्पल लिए जा चुके है। इनमें चार रेपिड है, लेकिन कोई मरीज पॉजीटिव नहीं आया। शनिवार को चार जने नए संदिग्ध कोरोना मरीज मिले है। उन्हें एमबीएस अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। चिकित्सा विभाग ने 165 को सर्विलांस पर ले रखा। 120 जने होम आईसोलेशन में है। जबकि 29 मरीजों की 28 दिन पूरे हो चुके है।

7 भारत के बाहर चले गए। 7 कोटा से बाहर चले गए। चिकित्सा विभाग के अनुसार, आबूधाबी से एक व्यक्ति मुम्बई से होता हुआ ट्रेन से कोटा पहुंचा। स्टेशन पर उसे खांसी जुकाम की शिकायत पर डॉक्टर्स की टीम ने आईसोलेट किया। वह कोटा में अपने पुत्र से मिलने आया था। इसका यहां पुत्र कोचिंग करता है। इसके अलावा विज्ञान नगर निवासी एक युवक आबूधाबी से आया। उसे भी आईसालेट किया।

Updated on:
22 Mar 2020 12:38 am
Published on:
22 Mar 2020 12:38 am