कोटा

OMG : कोटा में मां-बेटी की गला काट नृशंस हत्या, सरियों से फोड़ा सिर, खून से सनी दीवारें

कोटा के भीमगंजमंडी इलाके में गुरुवार रात हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर सरियों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
2 min read
Feb 01, 2019
mother-Daughter Murder
OMG : कोटा में मां-बेटी की गला काट नृशंस हत्या, सरियों से फोड़ा सिर, खून से सनी दीवारें

कोटा. भीमगंजमंडी इलाके में जैन मंदिर के ठीक सामने गुरुवार देर शाम को ज्वैलर्स के घर में लूट के इरादे से घुसे हमलावरों ने मां-बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई। थाने से एक किमी से भी कम दूरी पर पॉश इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। हत्यारे ने मां-बेटी का गला रेतने के बाद उन पर सरिए से ताबड़तोड़ वार किए। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से वारदात करना सामने आया है। घर से नकदी व जेवरात गायब होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार हत्यारों की संख्या कम से कम दो मानी जा रही है। उन्होंने लोहे के सरिए अथवा किसी भारी चीज से सिर में वार कर हत्या की।

OMG: आधी रात घर में घुसे हमलावरों ने युवक को किया बेहोश, हाथ-पैर बांध धड़ाधड़ मारी ब्लेडें

हत्यारों ने विनीता विजय उर्फ गायत्री विजयवर्गीय (45) और उसकी पुत्री पलक विजयवर्गीय(19) की हत्या करने से पहले सीसीटीवी का तार काट दिया तथा वारदात के बाद डीवीआर ले गए। जिस समय घटनाक्रम हुआ, तब विनीता के पति राजेन्द्र विजय अपनी ज्वैलरी के दुकान पर थे और ससुर चांदमल विजय राम मंदिर गए हुए थे। जब वे मंदिर से लौटे तो घर की हालत देख कर चकरा गए। घर में गायत्री और पलक के शव पड़े हुए थे। उनके आसपास खून बह रहा था। उन्होंने तत्काल बेटे राजेन्द्र को फोन करके इसकी सूचना दी और फिर थाने में फोन किया। हत्या के समय मां-बेटी घर ही थे।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक बिपिन कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, एडीएम पंकज ओझा समेत आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से सेम्पल लिए। इसके अलावा डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। विजयवर्गीय समाज के पदाधिकारियों ने जल्द हत्यारों को पकडऩे मांग की है।

कई दिन से फिराक में थे

पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की, जिस समय यह हत्याकांड हुआ तब घर पर मां-बेटी ही थी। राजेन्द्र के पिता चांदमल विजय मंदिर गए हुए थे। वे रोज इसी समय मंदिर जाते हैं और विनीता के पति दुकान पर रहते हैं। ऐसे में अपराधियों को पहले ही पता था कि घर पर मां-बेटी के अलावा और कोई नहीं है।

प्रथम दृष्टया लूट का मामला प्रतीत हो रहा है, घर से सामान भी गायब है। कितना गायब है, ये अभी पीडि़त बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

-दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर

Published on:
01 Feb 2019 08:00 am