कोटा

प्यार में पड़ गए जंगल के राजा, रानी की चाहत में खुद शिकार होने को तैयार शिकारी

रामगढ़ के घने जंगलों में बाघ टी-91 का 'हनीट्रेप कर उसे बाहर निकालने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की जुगत रविवार को काम कर गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 10:54 AM IST
mukundra hills tiger reserve

कोटा . रामगढ़ के घने जंगलों में बाघ टी-91 का 'हनीट्रेप कर उसे बाहर निकालने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की जुगत रविवार को काम कर गई। बाघ न सिर्फ जंगल से निकल कर बाहर आ गया, बल्कि वहां पहले से बांधकर कर रखे गए पाडे को शिकार करने की नीयत से सूंघा भी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी उसे ट्रेंकुलाइज कर पाते इससे पहले ही वह निकल भागा।

Read More: खुशखबरी : अब राजस्थान सरकार खरीदेगी किसानों का लहसुन!

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व को आबाद करने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट टी-91 को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिशों में जुटे हैं। रामगढ़ अभ्यारण्य के घने जंगलों के बीच दुर्गम जगह पर छिपकर बैठे इस बाघ को बाहर निकालने में ही खासी दिक्कतें आ रही थीं। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने अब उसका 'हनीट्रेप करने की जुगत भिड़ाई है। इसके लिए रणथंभौर की बाघिन की आवाज रिकॉर्ड की गई, उसका मल और मूत्र इक_ा किया गया। रविवार को पहले हथियार के तौर पर रिकॉर्डिंग सुनाई गई।


काम कर गई तरकीब
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की यह तरकीब काम भी कर गई। तीन दिन की खासी ज²ोजहद के बाद रानड़ा खुर्द इलाके में रविवार को जैसे ही बाघिन की आवाज प्ले की गई तो टी-91 'हनीट्रेप में फंस गया। जंगलों से निकल कर बाहर आने के साथ वह बांधकर रखे गए पाड़े के नजदीक भी पहुंचा। उसे शिकार करने की नीयत से सूंघा, लेकिन तभी जंगली जानवरों की आवाज ने उसे डिस्टर्ब कर दिया और वह फिर से जंगल में घुस गया।

सोमवार को फिर होगी कोशिश
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि टी-91 हनी ट्रेप के जाल में तकरीबन फंस चुका है। उसने जंगल में बंधे शिकार को भी देख लिया है। साथ ही सोमवार को बाघिन के मलमूत्र का भी इस इलाके में जगह-जगह रख दिया जाएगा, ताकि उसकी गंध सूंघकर बाघ को बाघिन के आसपास होने का पक्का यकीन हो जाए। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि सोमवार को यह तरकीब काम कर जाएगी और बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफल हो जाएंगे।

Updated on:
2 Apr 2018, 10:54 AM IST
Published on: