कोटा

वि‍शाल मेवाडा हत्‍याकांड – रुपयों के लालच में दोस्‍तों ने दि‍या दगा

वि‍शाल मेवाडा हत्‍याकांड में आरोपि‍तों की नि‍शानदेही पर पुलि‍स ने हत्या में प्रयुक्त पाइप व ड्रम किया बरामद, तीनों आरोपित 7 तक रिमांड पर

2 min read
May 04, 2018
murder

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र से पत्थर व्यवसायी के पुत्र का कुछ लोगों ने 15 लाख रुपए की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया, लेकिन फिरौती की रकम मिलने से पहले ही अपहरणकर्ताओं ने अपहृत युवक की हत्या कर दी। मृतक का शव गुरुवार को चम्बल की कराईयों में मिला। मृतक निजी कॉलेज से पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष कर रहा था। पुलिस ने अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि खैराबाद निवासी बनवारी लाल मेवाड़ा का पुत्र विशाल मेवाड़ा (19) बोरखेड़ा स्थित आकाश नगर में किराए के मकान में रहकर निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम को उसकी मांग भूलीबाई ने थाने में रिपोर्ट दी कि किसी ने विशाल का अपहरण कर लिया है और उनके पति को फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।

पुलिस ने तुरंत मौका देखा और युवक के साथियों व मकान मालिक से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक समेत शहर के आला पुलिस अधिकारी व स्पेशल टीम युवक व अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचती, इससे पहले गुरुवार सुबह युवक का शव बारां रोड पर नोताणा व मानस गांव के बीच चम्बल नदी की कराइयों में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। जहां परिजनों से उसकी शिनाख्त की।


PICS: कोटा की इन कॉलोनियों में पैर रखना मतलब जिंदगी पर दांव लगाना, देखिए तस्वीरों में...

15 लाख की मांगी फिरौती
ताऊ परमानंद ने बताया कि मृतक के पिता खैराबाद में पत्थर व्यवसायी है। बुधवार देर रात विशाल के फोन से पिता के मोबाइल पर अज्ञात लोगों का फोन आया और बेटे की जान बख्शने के लिए 15 लाख की फिरौती मांगी। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद अधिकारियों ने रातभर विशाल की तलाश की।

कोटा में उसके घर तथा संभावित ठिकानों पर तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। अलगे दिन सुबह बोरखेड़ा स्थित उसके घर के पास ही युवक का शव मिला। पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

गला रेता, सिर कुचला हुआ
पुलिस ने बताया कि युवक का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था और चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। गुरुवार सुबह किसी ग्रामीण ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि कहीं ओर हत्या कर शव वहां फेंका गया।

कमरे में दीवारों पर मिले युवक के खून के निशान

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पत्थर व्यवसायी के पुत्र की निर्मम हत्या के निशान उस कमरे की दीवारों पर दो दिन बाद भी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस व एफएसएल की टीमों दने शुक्रवार को घटना स्थल का मौका देखा। वहीं हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को अदालत ने 7 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंपा।

रामगंजमंडी स्थित खैराबाद हाल आकाश नगर निवासी विशाल मेवाड़ा(19) का दो दिन पहले उसके ही तीन साथियों ने फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

Updated on:
03 May 2018 07:37 pm
Published on:
04 May 2018 09:04 pm
Also Read
View All