कोटा

हत्या या आत्महत्या: मां और दादी के साथ टीवी देख रही बेटी आधी रात हुई गायब, 2 दिन बाद कुएं में मिली लाश

Murder, Suicide, Suspected Death : बारां जिले के गोडीयामेहर गांव में 30 घंटे पहले घर से लापता हुई छात्रा की लाश्‍ घर से 700 सौ मीटर दूर कुए में मिली।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 8:00 AM IST
Girl Student Dead Body Found
हत्या या आत्महत्या: मां और दादी के साथ टीवी देख रही बेटी आधी रात हुई गायब, 2 दिन बाद कुएं में मिली लाश

छबड़ा. बापचा थाना क्षेत्र के गोडीयामेहर गांव में करीब तीस घंटे पहले घर से लापता करीब 19 वर्षीय एक छात्रा का शव बुधवार सुबह घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक कुए में मिला है। सूचना पर पुलिस ने कुएं से युवती का शव बरामद किया तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना को लेकर गांव में सनसनी है।

पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होना मानते हुए मृग दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी प्रेमचंद गुर्जर ने बताया कि युवती सोमवार रात करीब 11 बजे तक मां व दादी के साथ घर पर टीवी देखकर सो गई थी। सुबह करीब छह बजे परिजन जागे तो युवती घर पर नहीं मिली तथा घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ मिला। बाद ग्रामीणों की मदद से युवती को तलाश किया। वहीं मध्यप्रदेश गए पिता को मामले की जानकारी दी। इस पर पिता ने मंगलवार दोपहर बापचा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके दुसरे दिन बुधवार सुबह करीब आठ बजे छबड़ा रोड स्थित गांव के कुएं में ग्रामीणों ने युवती कीर्ति का शव देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई।

Read More: राजस्थान में दो जिलों के बीच चंबल नदी के टापू पर मिला नरकंकाल, छोटे भाई का कंकाल देख रो पड़ा भाई

डूबने से मृत्यु की आशंका
पुलिस की मौजूदगी में युवती का शव कुएं से निकाला तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस उपाधीक्षक गोविंद सिंह बारहठ व थानाप्रभारी प्रेमचंद गुर्जर मय जाप्ते के गोडीयामेहर गांव पहुंचे तथा घर की तलाशी ली, परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने युवती के घर से उसका मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की है। थाना प्रभारी गुर्जर ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं है, प्रथम दृष्ट्या युवती की पानी में डूबने से मृत्यु होने की आशंका है।

Published on: