
झालावाड़ @पत्रिका । झालावाड़ के सपूत लड़ानिया के लाल मुकुट मीना का पार्थिव दह प्रातः 8.20 पर अपने पैतृक गांव लड़ानिया में सैन्य ट्रक में सम्मान के साथ घर पहुँचा घर पर धर्मपत्नी अंजना मीना एवं पिता जगन्नाथ मीणा भाई शम्भूदयाल समेत परिजनों ने अंतिम दर्शनब किए । पत्नी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था हर एवं की जुबां पर सिर्फ एक नाम गूंज रहा था जब तक सूरज चांद रहेगा मुकुट तेरा नाम रहेगा। पार्थिव दह का गांव में भव्य जुलूस निकाल गया जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीण जनप्रतिधि शामिल थे हर की जुबां पर सिर्फ एक नाम गूंज रहा था झालावाड़ का लाल अमर रहे । 9.20 पर पार्थिव दह मुक्तिधाम पर पहुचा यह पर पहले से प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर रखी थी । राज्य सरकार की तरफ से मंत्री बाबूलाल वर्मा ने श्रदांजलि दी । सेना एवं पुलिस के जवानों ने सँयुक्त टुकड़ी में शहीद को सलामी देकर हवाई फायर किया ।
हजारो को तदाद में उमड़ा सैलाब
शहीद के पैतृक गांव में हजारों की संख्या में सैलाब उमड़ा झालावाड़ बारां में मेगा में बसे लड़ानिया गांव में जिसे जहाँ जगह मिली वह वही खड़ा होकर शहीद को सलामी देता नजर आया ।
जनप्रतिधि पहुचे श्रदांजलि देने ।
कोटा सांसद ओम बिरला पार्थिव दह के साथ कोटा से आए वह सम्पूर्ण यात्रा में शामिल रहे । वही मंत्री बाबूलाल मीणा ने राज्य सरकार की तरफ से श्रदांजलि दी ।एवं श्रीकृष्ण पाटीदार , नरेंद नागर , कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मीणा समेत आला भाजपा कांग्रेस नेता श्रदांजलि देने पहुचे
प्रशासन की तरफ से जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी , एडीएम भवानी सिंह पालावत , एसपी आनंद शर्मा , एसडीएम भास्कर बिश्नोई समेत आला अधिकारियों ने सलामी दी एवं श्रदांजलि दी गई
यह हुई घोषणा ।
सीएम राजे ने लड़ानिया के मुख्य मार्ग पर सीसी रोड बनाने के लिए 3 करोड़ 78 लाख की घोषणा की एवं लड़ानिया गांव के विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने के प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भेजे । यह जानकारी जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने दी
ग्रामीणों की मांग
शहीद के गांव लड़ानिया के ग्रामीण ने मांग की की खानपुर कस्बे के राजकिय महाविद्यालय का नाम शहीद के नाम रखा जाए इस पर मंत्री बाबूलाल मीना ने बताया कि सीएम खुद यहा. आने वाली है उनका गृह जिला है वह खुद इस बारे में बता पाएगी में यह जानकारी उन तक बता दूंगा ।