कोटा

कोटा में होगी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता

कोटा में लम्बे अन्तराल के बाद राष्ट्रीय स्तर की रऊफ व आशिक स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्पोट्र्स ग्राउंड पर 4 से 8 अप्रेल तक किया जा रहा है

2 min read
Apr 02, 2018

कोटा में लम्बे अन्तराल के बाद राष्ट्रीय स्तर की रऊफ व आशिक स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्पोट्र्स ग्राउंड पर 4 से 8 अप्रेल तक किया जा रहा है। आयोजक सतीश मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Read More:सरिस्का जैसी गलती नहीं दोहराएगा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, बाघों की हाई सिक्यूरिटी का है यहां पूरा इंतजाम
कई खिलाडिय़ों की स्वीकृति आ चुकी है। कोटा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलतेजसिंह बराड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 3 टीमें कोटा, 3 जयपुर , 2 हरियाणा, 1 आगरा , कटनी, इटारसी, अलवर, भीलवाडा, भोपाल व गुणगांव की है।

Breaking News: भारत बंद: सांगोद में माहौल गर्माया, दुकानदार और बंद समर्थक भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां, व्यापारियों ने खुलवाई दुकानें
20 साल से रेलवे में स्पोट्र्स कोटे से नहीं हुई भर्ती
हॉकी खिलाडिय़ों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि कोटा में करीब 10 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए जिन्होंने कोटा का नाम रोशन किया। उसके बाद भी यहां हॉकी खिलाडिय़ों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही। रेलवे में पिछले 20 सालों से स्पोट्र्स कोटे से एक भी भर्ती नहीं की गई, इस कारण कारण लोगों का रुझान खेलों के प्रति कम होता जा रहा है।

Read More:समाधान के लिए बनाया सिटी मॉनिटरिंग वाटसऐप ग्रुप , पर समस्या जस की तस
हॉकी में कोटा से निकले अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी

कोटा से हॉकी के कई अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले, जिसमें ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार व माइकल किंडो शामिल हैं। दोनों ही खिलाडिय़ों ने कोटा में रहते हुए 1975 के वल्र्ड कप में भाग लिया। इस वल्र्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से मात दी थी। इसके साथ ही प्रकाश कौशिक, सुभाष मेहरा, सतीश मेहरा, एमपी सिंह, मोहम्मद युनूस, चन्द्रपाल, काबुल सिंह ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया, ये सभी खिलाड़ी कोटा से थे।

Published on:
02 Apr 2018 06:23 pm
Also Read
View All