कोटा

नीट-2019: परीक्षा केंद्र स्थापित करने को लेकर एक नई वेबसाइट लांच

3000 परीक्षा केंद्र 15 लाख परीक्षार्थी ,एआईसीटीई संस्थान, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय,सीबीएसई संबंध विद्यालय होंगे परीक्षा केंद्र
2 min read
Feb 20, 2019
NEET-2019: Launching new website to set up the examination center
नीट-2019: परीक्षा केंद्र स्थापित करने को लेकर एक नई वेबसाइट लांच

कोटा. नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी 5 मई 2019 को आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2019 के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए है। केरियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि एजेंसी ने परीक्षा केंद्र स्थापित करने की दिशा में एक नई वेबसाइट ntatc.in का निर्माण किया है। इस वेबसाइट पर एजेंसी द्वारा एक ऑफिशियल नोट जारी किया गया है।


इस नोट के तहत नीट-2019 परीक्षा में 15 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।
एक ही दिन में एक ही पारी में इतने अधिक विद्यार्थियों की संख्या को मद्देनजर नजर रखते हुए एजेंसी ने 3000 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता जताई है। क्योंकि नीट -2019 की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जानी है। 15 लाख विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षा के सफल आयोजन हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीबीएसई प्रशासन से एक पत्र के माध्यम से संपूर्ण सहयोग का आग्रह किया है। ज्ञात रहे की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन से पूर्व नीट परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता रहा है।

ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से 28 फरवरी 2019 तक देनी होगी सूचना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एआईसीटीई से संबंधित संस्थानों,केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों तथा सीबीएसई से संबंधित सभी विद्यालयों को सूचित करते हुए एक ऑनलाइन प्रपत्र जारी किया गया है। इस ऑनलाइन प्रपत्र में संस्थान से मूलभूत सुविधाओं संबंधित सभी जानकारियां मांगी गई है।
देव शर्मा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी संस्था प्रमुखों से इस ऑनलाइन प्रपत्र को 28 फरवरी 2019 से पूर्व पूर्ण करने का आग्रह किया है तथा संपूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है।
एजेंसी के मानकों पर खरा उतरने पर इन संस्थानों को आगामी 5 मई 2019 को आयोजित की जाने वाली नीट-2019 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र घोषित की जाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Published on:
20 Feb 2019 10:31 pm