कोटा

“आदि” निकला रजाक! नाबालिग NEET छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था बाहर, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने सब कुछ बदल दिया

Neet Girl Kota: धीरे-धीरे वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर से बाहर ले गया। रास्ते में युवक ने छात्रा का मोबाइल छीनकर सिम कार्ड तक तोड़ डाला ताकि कोई संपर्क न कर सके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 7:54 AM IST
Feature image
Ai Pic - Patrika

Kota News: कोचिंग हब कोटा में एक नाबालिग NEET छात्रा की सूझबूझ से बड़ा अपराध होने से टल गया। सोशल मीडिया पर पहचान बनाकर दोस्ती करने वाले एक युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर छात्रा को जाल में फंसाया, लेकिन लड़की की समझदारी और बहन की सलाह ने उसे बड़ी मुसीबत से बचा लिया।

घटना की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई, जहां छात्रा की पहचान 'आदि' नाम के एक युवक से हुई। युवक ने खुद को हिंदू बताया और कोटा आकर छात्रा से मुलाकात की। धीरे-धीरे वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ शहर से बाहर ले गया।

लेकिन तभी एक मोड़ आया। युवक जब अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था, तो उसकी भाषा और बातचीत से छात्रा को शक हुआ। शक और डर के बीच छात्रा ने किसी तरह उसका फोन लेकर अपनी बड़ी बहन को कॉल किया और पूरी घटना बताई। बहन ने तुरंत नजदीकी पुलिस थाने जाने को कहा।

पुलिस स्टेशन पहुंचने पर सच्चाई सामने आई—'आदि' नाम का शख्स दरअसल रजाक निकला, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 25 वर्ष का है। उसने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने की योजना बनाई थी। कोटा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी रजाक को गिरफ्तार कर लिया।

बाल कल्याण समिति ने छात्रा की काउंसलिंग के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी है और इससे जुड़े बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
17 Jul 2025, 7:54 AM IST
Published on: