महिला ने मौके पर ही वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मामले के तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना राजकीय विद्यालय से जुड़े शिक्षकों की है, जो सप्ताहांत पर स्कूल से दूर एक सुनसान जगह कार में थे।