पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर के संपर्क में लंबे समय से थे। उन्होंने हरि बॉक्सर के कहने पर ही व्यापारी को धमकी दिलवाई थी। आरोपी जमीनों पर अवैध कब्जे करने के मामले में भी संलिप्त पाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग धमकी भरे कॉल करने में किया गया था। पुलिस अब इन मोबाइल और सिमकार्ड की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि नेटवर्क का और खुलासा किया जा सके।