कोटा

NEET UG 2024 : छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में सरकारी MBBS की सीटों की संख्या में हुई वृद्धि; यहां मिलेगा एडमिशन

Government MBBS Seats: सीट मैट्रिक्स में बड़ी हुई एमबीबीएस सीटों की संख्या ने पात्र विद्यार्थियों की उम्मीदों को पंख लगा दिए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 9:28 AM IST
neet ug 2024
file photo

Government MBBS Seats: कोटा। मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड जयपुर की ओर से राजस्थान स्टेट 85 प्रतिशत कोटा मेडिकल डेंटल काउंसलिंग-2 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। सीट मैट्रिक्स में बड़ी हुई एमबीबीएस सीटों की संख्या ने पात्र विद्यार्थियों की उम्मीदों को पंख लगा दिए है।

जारी की गई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या में रेकॉर्ड 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। गवर्नमेंट एमबीबीएस सीटों की संख्या अब 384 से बढ़कर 534 हो गई है। सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या में यह वृद्धि बांसवाड़ा, बांरा, सवाईमाधोपुर, नागौर के गवर्नमेंट मेडिकल संस्थानों को लेटर का परमिशन एलओपी प्राप्त होने तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं में सीटों की संख्या में वृद्धि के कारण हुई है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को सरकारी एमबीबीएस सीटें आवंटित बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

384 लेटर ऑफ परमिशन प्राप्त करने से पूर्व सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या

150 अतिरिक्त हो गई है एमबीबीएस सीटों की संख्या

534 राउंड-2 के लिए अब उपलब्ध कुल सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या

39% सरकारी एमबीबीएस सीटो की संख्या में वृद्धि

2285 हो चुकी है राउंड-2 के लिए एमबीबीएस सीटों की कुल स्थिति 1919 से बढ़कर

एमबीबीएस सीट

534 सरकारी एमबीबीएस

890 निजी एमबीबीएस

485 मैनेजमेंट सीट

376 एनआरआई कोटा

Updated on:
17 Sep 2024, 9:28 AM IST
Published on: