कोटा

दर्दनाक: कोटा मेडिकल कॉलेज में फिर श्वानों ने नोंचा नवजात का शव, मुंह में दबाए दौड़ता रहा इधर-उधर

कोटा में मंगलवार को बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। एक डॉग दो दिन के नवजात शिशु का शव मुंह में दबाए घूमता रहा।

2 min read
Oct 01, 2019
दर्दनाक: कोटा मेडिकल कॉलेज में फिर श्वानों ने नोंचा नवजात का शव, मुंह में दबाए दौड़ता रहा इधर-उधर

कोटा. शहर में मंगलवार सुबह बेहद ही दर्दनाक मामलासामने आया है। शहर के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एक डॉग दो दिन के नवजात शिशुका शव मुंह में दबाए घूमता रहा। शव पर लोगों की नजर पड़ी तो होश उड़ गए। अस्पताल में हड़कम्प मच गया। मृत नवजात को श्वान नोंच रहे थे। लोगों ने श्वानों को भगाकर शव सुरक्षित स्थान पर रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू की।

Read More: कोटा में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण, रेंजर बोला-जान प्यारी है तो खाली कर दो गांव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अल सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर 4 पर कोई व्यक्ति दो दिन के नवजात का शव रख गया। जिसे श्वान नोंच रहे थे और शव को मुंह में दबाए इधर-उधर दौड़ते रहे। काफी मशक्कत के बाद श्वानों के चंगुल से शव को छुड़ाया गया। पुलिस व अस्ताल प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने लोगों व अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की तो मृत नवजात के परिजनों का पता चला। जिन्हें महावीर नगर थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

weather Update: हाड़ौती में झमाझम बारिश जारी, गांधी सागर के 8 और जवाहर सागर के 7 गेट खोल 3.77 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, अलर्ट जारी

पुलिस के अनुसार चित्तौडगढ़़ जिले के जावदा निवासी एक व्यक्ति सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर यहां अस्पताल आया था। रात को डिलीवरी हुई, जिसमें महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद पिता ने नवजात के शव को कपड़े से लपेट कर एक जगह रख दिया था। मंगलवार सुबह श्वानों की नजर पड़ी तो उसे मुंह में दबाए गेट नंबर 4 पर पहुंच गया। जहां लोगों की नजर पड़ी तो उसके कब्जे से शव को छुड़ाया। गौरतलब है कि 3 सितम्बर को भी मेडिकल कॉलेज में श्वान दो दिन के नवजात का शव मुंह दबाए इधर-उधर घूमता मिला था।

Published on:
01 Oct 2019 04:06 pm
Also Read
View All