कोटा

मल्टीपरपज स्कूल में बनेगा ऑडिटोरियम, 24 घंटे मिलेगा पानी

स्मार्ट सिटी कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में हुए कई निर्णय  
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 6:28 PM IST
Feature image

कोटा. स्मार्ट सिटी कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में मल्टीपरजपज स्कूल के मैदान में ऑडिटोरियम बनाने का निर्णय भी लिया गया। मल्टीपरपज स्कूल के ग्राउण्ड में ऑडिटोरियम, पार्किंग सुविधा के लिए 11.8 करोड़ की राशि मंजूर की गई। शहर में चौबीस घंटे जलापूर्ति के लिए 154 करोड़ की डीपीआर को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। सौ करोड़ से शहर की सड़कें स्मार्ट बनेंगी। किशोर सागर तालाब की पाल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक के निर्णय के अनुसार दशहरा मैदान के भूखंडों की नीलामी नहीं होने के कारण दशहरा मैदान के विकास कार्य के लिए निगम को जो 140 करोड़ रुपए देने थे। अब कोटा स्मार्ट सिटी कंपनी अपने स्तर पर वहन करेगी।

आपदा प्रबंधन के लिए निगम को अग्निशमन उपकरण क्रय करने के लिए राशि 9 करोड़ और टीपर खरीदने के लिए 4.50 करोड़ की राशि स्मार्ट सिटी लि. से निगम को ट्रांसफ र होगी। साजीदेहड़ा नाले के विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया।

जांच के मनमाने दाम वसूल रही निजी लैब

एसीएस ने ली बैठक
स्मार्ट सिटी कम्पनी के चेयरमैन व अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला कलक्टर कलक्टर गौरव गोयल, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रामकुमार मेहता, निगम आयुक्त जुगल किशोर मीणा, उपायुक्त कृष्णा शुक्ला, कोटा स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता प्रदीप गर्ग, विधि सलाहकार विधि शर्मा एवं निगम के अधीक्षण अभियन्ता प्रेमशंकर शर्मा उपस्थित रहे।

यह हुए निर्णय

दानबाड़ी तिराहे से कोटा ब्लड बैंक के नाले को विकसित करने के लिए राशि 12.23 करोड़ स्वीकृत।
100 ऑटोमेटिक सेनेट्री नेपकिन वेण्डिंग मशीन खरीदी जाएगी।
शहर में विभिन्न स्थानों पर बस शेल्टर बनाने के लिए 11 करोड़ राशि स्वीकृत
किशोर सागर तालाब हाट बाजार में राशि 13 करोड़ की लागत से मसाला चौक विकसित होगा।
दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच के आगे 5 करोड़ की लागत से शेड लगेंगे।
नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम में 5 करोड़ की लागत से शेड का कार्य
दशहरा मैदान के चारों तरफ 18 करोड़ की लागत से सीसी रोड बनेगा।
गौशाला के लिए 17 करोड़ की राशि मंजूर
सीएनजी बसों के लिए 5.50 करोड़ की स्वीकृति
चम्बल गार्डन के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ स्वीकृत
भीतरिया कुंड में विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ खर्च होंगे
कोटड़ी तालाब को स्मार्ट तालाब बनाने के लिए 12 करोड़ मिले
सीवरेज लाइनों के लिए 53 करोड़
कोचिंग विद्यार्थियों के फेसेलिटी सेन्टर के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत

Published on: