कोटा

जब यही नहीं पता कि कहां कितने पोइंट चाहिए, तो कैसे होगा निर्माण

न्यू मेडिकल कॉलेज : सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक निर्माण का मामला, कम्पनियों में तालमेल की कमी से धीमा हुआ कार्य!
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 2:29 PM IST
New Medical College, Super Specialty Block Construction, MP Om Birla, MLA Sandeep Sharma, Work Progress, Construction Quality, Company, Instrument, Medical Officer, Meeting, Supply of Oxygen, Cardiac Surgery, Nephrology, Urology, Gastroentology, Pediatric Surgery, Plastic Surgery, Neurology, Neuro surgery, Guide line, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
सांसद और चिधायक की अवलोकन बैठक

न्यू मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का गुरूवार को कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला व कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने अवलोकन कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। सांसद बिरला ने प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा को कहा कि निर्माण कि गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नोडल अधिकारी डॉ. निलेश जैन ने बताया कि कम्पनी एवं इंस्टूमेंट संबंधी कार्य करने वाली एजेंसी के तालमेल नहीं होने के कारण निर्माण कार्य की गति धीमी है। इस पर सांसद ने जल्द ही दिल्ली में चिकित्सा अधिकारियों एवं निर्माण कम्पनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर काम में तेजी लाने को आश्वस्त किया। इंस्ट्रूमेंट कम्पनी ये नहीं बता रही कि उसे कहां कितने पोइंट चाहिए, कहां से ऑक्सीजन की सप्लाई जाएगी। एेसे कई कार्य हैं जो कम्पनी के यहां नहीं आने से अटके पडे़ हैं, बाकी 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका।

एेसा होगा हमारा सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक

ब्लॉक के प्रभारी अधिकारी डॉ. जैन ने बताया कि ब्लॉक 6 मंजिला होगा, निर्माण पर 150 करोड़ खर्च होंगे, इसमें 90 करोड़ निर्माण एवं 60 करोड़ रुपए उपकरण पर व्यय किए जाएंगे। पांच लिफ्ट लगाई जाएंगी। भवन 263 बेड की क्षमता का होगा, इसमें कार्डियक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंटोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी की परम विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। ब्लॉक में 60 बेड आईसीयू, 6 मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर्स, डायलिसिस, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, डायग्नोस्टिक यूनिट, प्रशासनिक ब्लॉक, कैथ लैब आदि की सुविधाएं भी मिलेंगी। सम्पूर्ण ब्लॉक वातानुकूलित होगा।

पीपीपी मोड पर होगा प्राइवेट वार्ड का निर्माण

सांसद ने कोटेज वार्ड बनाने के लिए भी कहा। इस पर प्राचार्य ने बताया कि गाइड लाइन आ गई है। पीपीपी मोड पर जल्द ही प्राइवेट वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर शहर भाजपा के जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, स्थानीय पार्षद धु्रव राठौर, मंडल अध्यक्ष बालचंद शर्मा, मुकेश नागर एवं निर्माण कम्पनी से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

Published on: