कोटा

बहुत कठिन है स्कूल की डगर, कदम-कदम पर खतरा

मंडाना-झीत्यारामनगर मार्ग पर एक-एक फीट कीचड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 5:41 PM IST
kota news
बहुत कठिन है स्कूल की डगर, कदम-कदम पर खतरा

मण्डाना. मण्डाना से झीत्या रामनगर मार्ग पर पक्की सड़क नहीं है। पूरे मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कीचड़भरी राह से बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। पंचायत प्रशासन से सीसी सड़क बनवाने की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिनमें बरसाती पानी भरा हुआ है। ऐमें में वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं, कीचड़ के बीच से गुजरकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। कपड़े खराब होने पर उन्हें बीच रास्ते से ही घर लौटना पड़ता है।



पांच साल पहले डाली थी ग्रेवल
मनरेगा योजना के तहत पांच साल पहले मंडाना-झीत्यारामनगर मार्ग पर ग्रेवल डाली गई थी। उसके बाद से आज तक किसी ने मार्ग की सुध नहीं ली। बरसात के दौरान यहां एक-एक फीट कीचड़ फैला हुआ है। स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को पहले रामनगर से रानक्याखेड़ी होकर कसार आना पड़ता है। फिर यहां से निजी वाहनों में सवार होकर मंडाना स्थित स्कूल में पहुंचते हैं। ऐसे में समय के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

Published on: