कोटा

500 रुपए के नोट में बंधवाई सोने की चैन… मिनटों में हुई चोरी

कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक एक वृद्धा को भ्रमित कर उसके गले से तीन तोले की चैन ले गया।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 10:01 PM IST
Feature image

कोटा . कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक एक वृद्धा को भ्रमित कर उसके गले से तीन तोले की चैन ले गया। हुआ यूं की टिप्पन चौकी निवासी कैलाशबाई सोनी (73) रोज की तरह अपने घर के गणेश मंदिर वाले मंदिर के चबूतरें पर एक महिला के साथ में बैठी हुई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर आया और कैलाश बाई से बड़े मंदिर के बारे में पूछने लगा। इसपर उन्होने कहां यहां पर तो यही मंदिर है बड़ा मंदिर नहीं है। युवक बोला की उसे धर्म करना है और जेब से 100 रुपए का नोट निकाला ओर उसे पास में बैठी

महिला को मंदिर के अंदर चढ़ाने के लिए कहां। और मंदिर के अंदर से कामी भी लाने के लिए कहां। इस पर जैसे पास में बैठी महिला पैसे लेकर मंदिर में गई तो उसने वृद्धा को उसके पास वाली थैली से एक फूल निकाल कर दिया और 500 रुपए का नोट दिया और वृद्धा ने पहनी सोने की चैन को 500 रुपए लपेटने के लिए कहां। इस पर वृद्धा ने गले की चैन खोल 500 रुपए में लपेट दी और उसे थैली में रख थैली वृद्धा को पकड़ा कर वहां से चला गया।

युवक के जाने के बाद जैसे ही महिला ने थैली खोली तो उसमें चैन नहीं थी। इसपर वृद्धा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों पहले तो युवक की तालाश की,लेकिन जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत उन्होने कैथूनीपोल थाने में दी है। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on: