कोटा

Breaking News: कोटा की नहर में तैरते मिले एक-एक हजार के नोट, कोई आया और फैंक गया गड्डियां, रुपए निकालने कूद पड़े लोग

कोटडी क्षेत्र से गुजर रही दाईं मुख्य नहर में अज्ञात व्यक्ति गुरुवार सुबह 1-1 हजार के कई नोट फेंक कर चला गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 11:06 AM IST
kota

कोटा . कोटडी क्षेत्र से गुजर रही दाईं मुख्य नहर में अज्ञात व्यक्ति गुरुवार सुबह 1-1 हजार के कई नोट फेंक कर चला गया। पानी में नोटों को तैरता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई नहर में कूद कर रुपए निकालने लगा। देखते ही देखते नहर से रुपए निकालने के लिए लोगों की होड़ सी मच गई।

सूचना पर यातायात पुलिस के एएसआई सत्यनारायण व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति द्वारा निकाले गए नोट जब्त कर किए। संदेह जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के पास पड़े पुराने नोटों को पुलिस से छिपाने व कार्रवाई से बचने के लिए वह व्यक्ति नोट पानी में फैंक कर चला गया। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहर पर लगी भीड़
दाईं मुख्य नहर में नोट मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नहर पर पहुंच गई। सुबह-सुबह मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई नहर में कूदकर रुपए पाना चाहता था लेकिन पुलिस के मौजूद होने के चलते कोई नहर में नहीं कूद सका। पुलिस ने कुछ व्यक्तियों द्वारा नहर से निकाले गए नोटों जब्त कर पड़ताल की तो ये नोट पुराने होने सामने आया।

IMAGE CREDIT: Patrika

संभवत: नोटबंदी के समय यह नोट बदल नहीं सके थे। अज्ञात व्यक्ति ने कार्रवाई से बचने के लिए यह पुराने नोट नहर में फैंक दिए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ट्रैफिक एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि नहर के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। शायद किसी ने अज्ञात व्यक्ति को नहर में नोट फैंकते वक्त देखा हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Published on: