कोटा

OMG : 70 साल की नानी की पेंशन उड़ा ले गया फर्जी नवासा, आटे-दाल के पैसे तक नहीं छोड़े

तू मेरी नानी है, मुझे पहचान नहीं रही है, मेरे पास गाड़ी है, अभी पेट्रेल भरवाकर लाता हूं, तू यहीं रुक। इस तरह झांसेबाजी कर वृद्धा से पेंशन राशि उड़ा ले गया।
2 min read
• •
Jan 09, 2019
crime
OMG : 70 साल की नानी की पेंशन उड़ा ले गया फर्जी नवासा, आटे-दाल के पैसे तक नहीं छोड़े

बारां. शहर समेत जिले में ऑनलाइन ठगी के अलावा झांसेबाजी कर भोलेभाले लोगों की राशि उड़ाने वाले शातिर सक्रिय हो रहे हैं। आए दिन लोगों के मोबाइल पर फर्जी कॉलर बैंक खाते व एटीएम, डेबिट कार्ड सम्बंधी जानकारी बटोर रहे हैं। शहर में भी इन दिनों बैंक शाखाओं व एटीएम के आसपास शातिर किस्म के युवक सक्रिय है।

यहां दीनदयाल पार्क के समीप स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर से मंगलवार सुबह एक शातिर युवक ने एक वृद्ध महिला को उसकी नानी बताया। बाद में झांसेबाजी कर उसकी पेंशन राशि ले उड़ा। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शातिर की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। बैंक कर्मचारियों ने भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन उससे भी खास सुराग नहीं मिले।

BIG NEWS: आधी रात को जंगल से ले जा रहा था हरा सोना, हाइवे पर मिला ट्रोला देख उड़ गए होश

इस तरह की झांसेबाजी
पुलिस ने बताया कि शहर के तेल फैक्ट्री क्षेत्र में निगम ऑफिस के पीछे स्थित बस्ती निवासी करीब 70 वर्षीय नारायणी बाई बैरवा सुबह करीब साढ़े 11 बजे दीनदयाल पार्क के समीप स्थित एसबीआई बैंक शाखा में पेंशन राशि लेने आई थी। पेंशन राशि निकलवाने के बाद बैंक से बाहर निकलने पर एक शातिर युवक मिला। युवक ने उससे कहा कि तू मेरी नानी है, मुझे पहचान नहीं रही है, मेरे पास गाड़ी है, अभी पेट्रेल भरवाकर लाता हूं, तू यहीं रुक। इस तरह झांसेबाजी करते हुए वृद्धा से पेंशन राशि आठ सौ रुपए ले गया तथा उसे मनोरंजन बैंक (बच्चों के खेलने) के एक-एक हजार रुपए के तीन नोट थमाकर चला गया।

BIG NEWS: झालावाड़ में हथियारों के साथ दरगाह में घुसे नकाबपोश, खादिम को मारे चाकू, लाठियों से पीटा, लोग भड़के

कैमरे की नजर से बचा
इसके बाद वृद्धा काफी देर तक शातिर युवक का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया तो मदद की आस में वृद्धा प्रताप चौक पुलिस चौकी पहुंची तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इस पर एक कांस्टेबल उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर घटना स्थल व बैंक ले गया तथा बैंक शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में वृद्धा तो बैंक में दिखाई दी, लेकिन शातिर कैमरे के फुटेज में नजर नहीं आया।

Read More: ससुर ने कराई रिपोर्ट तो उपप्रधान ने थाने में किया फोन, बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ, पति के साथ उदयपुर घूम रही हूं

लालच व बहकावे में हो रही घटनाएं
मुख्य रूप से लालच व अधिकांश लोग बहकावे में आने से झांसेबाजी व ऑनलाइन ठगी की घटनाएं हो रही है। कई समझदार व शिक्षित लोग भी ऑनलाइन फर्जी कॉलर के बातों में आकर उसे बैंक खाते व एअीएम कार्ड से सम्बंधीत जानकारी दे रहे हैं। जबकि बैंक सूत्रों का कहना है कि बैंक की ओर से किसी भी तरह की जानकारी चाहने के लिए फोन नहीं किया जाता है। जानकारी मांगने पर सम्बन्धित बैंक शाखा में सम्पर्क करना चाहिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। लोग ऑनलाइन फर्जी कॉलर को संवेदनशील जानकारी नहीं दें। इससे काफी हद तक इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

Published on:
09 Jan 2019 06:52 pm