कोटा

Breaking News: पद्मावत बवाल: कोटा में करणी सेना ने किया उग्र प्रदर्शन, फूंके टायर

कोटा. फिल्म पदमावत के रिलीज होने के विरोध में तथा इसे पूरे देश में बैन करने की मांग को लेकर कोटा में भी विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हो ही गई।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 4:36 PM IST
Padmavat Protest

कोटा.

फिल्म पदमावत के रिलीज होने के विरोध में तथा इसे पूरे देश में बैन करने की मांग को लेकर देशभर में शुरू हो चुके धरने प्रदर्शनों के बीच कोटा में भी विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हो ही गई। करणीसेना के बैनर तले राजपूत समाज के लोगों ने कुन्हाडी स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर प्रदर्शन किया तथा रास्ते को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुतले लेकर प्रदर्शन किया और टायर जलाए।

प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थी। महिलाओं का कहना था कि रानी पदमावती क्षत्राणियों की शान है। अपनी आन बान की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी उस के बलिदान व राजपूत समाज के गौरव का आंच नहीं आने दी जाएगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविप्रताप सिंह चंदा ने कहा कि सरकार को पूरे भारत में ही फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।

राजपूत समाज के समाज सेवी चन्दन सिंह शक्तावत ने कहा कि पदमावती राजपूत ही नहीं पूरे हिन्दू समाज के लिए आदर्श है। ऐसे में इनको फिल्म में गलत बताकर बंसाली अच्छा नहीं कर रहा है। इस दौरान करनी सेना के जिलाअध्यक्ष निर्भय सिंह, राजपूत यूथ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शम्भू सिंह कानावत, पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, भगवान ङ्क्षसह, हिम्मत सिंह हाड़ा, सहित अन्य राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार, पुलिसउपाधिक्षक राजेश मेशराम व सवाई सिंह गोदारा सहित चार पुलिस थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे।

20 मिनट लगाया जाम
करनी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे से पैदल रैली निकाली गई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुन: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंचे। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के सामने जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ ही वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की समझाइश कर 20 मिनट बाद जाम को खुलवाया गया। इससे वाह से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Published on: