कोटा

OMG: चित्राें के माध्यम से बच्चों नेे दी गहरी सीख

री-क्रिएटिंग अभियान के तहत बच्चों ने जेके लोन अस्पताल की दीवारों पर मुकुन्दरा हिल्स को दर्शाया। वहीं चित्रों में कई संदेश भी दिए गए।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 2:57 PM IST
Re-Creation kota Campaign, Street Art Festival, Mukundra Hills Tiger Reserve, State College, Student, Painting, Hilly, Jungle, Wildlife, Tiger, Rural Environment, Beti Bachao, Sanitation campaign, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika, Maharaja Bhim Singh Hospital, State high school
री-क्रिएटिंग

कोटा . री क्रिएटिंग कोटा अभियान के तहत सोमवार को जेके लोन चिकित्सालय की दीवार पर चित्रकारी की गई। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में ब्रश थाम कर दीवार को संदेश परक बनाने के लिए उत्साह के साथ चित्रकारी की। शहर को नई दिशा देने के लिए विद्यार्थियों की अपनी क्या सोच है इसका चित्रण भी इन दीवारों पर देखने को मिल सकता है।

50 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

री क्रिएटिंग कोटा अभियान व स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के अन्तर्गत शहर के मुख्य चिकित्सालय जेके लोन की दीवार पर राजकीय महाविद्यालय के 50 छात्र.छात्राओं ने डॉ.सविता एवं डॉ. शालिनी के मार्गदर्शन में मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को दर्शाया।

दीवारों पर जंगल का चित्रण

विद्यार्थियों ने पहाडि़यां, जंगल में विचरण करते वन्यजीव और क्षेत्र में बाघ की बसावट से पहले बाघ को दर्शाकर अपना उत्साह दिखाया। उन्होंने विविध रंगाें से दीवारों पर जंगल का चित्रण किया। कहीं न कहीं छात्र भी मुकुन्दरा हिल्स में बाघों के अाने का इंतजार कर रहें है, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतर बच्चों ने अपने चित्रों में बाघों को दर्शाया है।

बेटी बचाओ अौर स्वच्छता अभियान भी थीम में शामिल

छात्रों ने यहां ग्रामीण परिवेश का खाका भी खींचा। बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न थीम पर आकर्षण चित्रकारी की गई। री क्रिएटिंग कोटा अभियान के सदस्य सचिव जेपी महावर ने बताया कि अभियान के तहत महाराव भीमसिंह चिकित्सालय की दीवार पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी के विद्यार्थियों ने व्याख्याता राजेन्द्र बैरागी के मार्गदर्शन में चित्रकारी की। इससे पहले उन्होंने गंदी दीवारों को साफ किया।

Published on: