कोटा

न्यू मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद पैरा मेडिकल छात्रों ने किया कार्य बहिष्कार

न्यू मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद पैरा मेडिकल छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

2 min read
Nov 26, 2017
Kota New Medical College, New Medical College Hospital Kota, Para Medical Students Boycott in Kota New Medical College, Rajasthan Patrika Kota, Kota Patrika, Patrika News Kota
Para medical students did the work boycott in Kota New Medical College

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में पैरामेडिकल छात्र से कथित मारपीट के बाद हंगामा हो गया। पैरामेडिकल छात्रों ने डेढ़ घंटे तक कार्य बहिष्कार रखा। छात्र नारेबाजी करते हुए अधीक्षक कक्ष पहुंचे और कक्ष को बंद कर दिया। बाद में छात्र अस्पताल से बाहर आ गए। आनन-फानन में अधीक्षक ने डॉ. संगीता सक्सेना की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। बाद में दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवाया गया। उसके बाद छात्रों ने कार्य शुरू किया।

यह है मामला

कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में पैरा मेडिकल छात्र जूते पहनकर आ गया। वार्ड में मौजूद डॉ. आरपी मीना को यह नागवार गुजरा। डॉ. मीना पर छात्र मोहम्मद मिदाल ने अपने केबिन में ले जाकर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर 40 पैरा मेडिकल छात्रों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। अधीक्षक डॉ. देवेंद्र विजय को भी लिखित शिकायत दी। इस पर अधीक्षक ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

Read More: उमा भारती हुईं बीमार, ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं हो सकीं खड़ी, व्हील चेयर से पार की पटरियां

मरीज रहे परेशान

छात्रों के कार्य बहिष्कार से चिकित्सा सेवाएं बाधित रही। एक्सरे रुम व पंजीयन कक्ष में मरीजों की कतारें लग गई। मरीज एक्सरे के लिए परेशान होते रहे। डेढ़ घंटे बाद मरीजों के एक्सरे हुए। कमेटी अध्यक्ष डॉ. संगीत सक्सेना ने बताया कि डॉ.आरपी मीना व पैरामेडिकल छात्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। राजीनामा करा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट अधीक्षक को सौपेंगे। वहीं आरोपी चिकित्सक डॉ. आरपी मीना ने कहा कि छात्रों से मारपीट जैसी कोई बात नहीं। वार्ड में संक्रमण के खतरे के चलते उसे जूते खोलने की बात कही थी। नहीं खोलने पर डांट लगाई थी, राजीनामा हो गया है।

Published on:
26 Nov 2017 02:48 pm