कोटा

शर्मनाक: लालची मां-बाप ने चंद पैसों के लिए अधेड़ को बेच दी अपनी नाबालिग बेटी

लालची माता-पिता ने चंद रुपयों के लिए अपनी नाबालिग बेटी को 55 साल के अधेड़ को बेच दी। पुलिस ने मां-बाप सहित अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 9:22 AM IST
Human Trafficking

रावतभाटा. रुपयों के लालच में अपनी नाबालिग बेटी को बेचने के मामले में फरार महिला को भैंसरोडग़ढ़ पुलिस ने रविवार रावतभाटा से गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी भंवर सिह राठौड़ ने बताया अपहरण, बलात्कार के प्रकरण में सहयोगी रही देवपुरिया निवासी लाली बाई उर्फ लीला को रावतभाटा से गिरफ्तार किया। यह किराए का मकान लेकर यहां रह रही थी। अवकाशकालीन न्यायालय चित्तौडगढ़ के न्यायाधीश के समक्ष रविवार को पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।


गौरतलब है कि गोपालपुरा के छोटू लाल माली ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के धकोरा निवासी अरविंद मीना के खिलाफ उसकी पुत्रवधु का अपहरण कर ले जाने, पत्नी बनाकर रखने के आरोप में यहां एसीजेएम न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर भैंसरोडग़ढ़ पुलिस ने गत वर्ष 6 जुलाई को मामला दर्ज किया था।

Read More: अरे यार, तू तो अभी तक जवां है..., देश-विदेश से कोटा में जुटे डॉक्टर्स खो गए पुरानी यादों में

जांच में पुत्रवधु 14 वर्ष पाई गई। जिस पर पोक्सो एक्ट में आरोपी पति अरविंद मीना, सहयोगी सास रामरेखा बाई, ससुर छोटू लाल मीना, जेठ परबत मीना के खिलाफ मालमा दर्ज किया। गुजरात में मोरनी शहर से आरोपी पति अरविंद, सास, ससुर, जेठ को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट चित्तौडग़ढ़ में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। एक माह की बच्ची के साथ पीडि़ता किशोरी को गुजरात से दस्तयाब कर चित्तौडग़ढ़ में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बालिका ने अपनी माता के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर कोर्ट ने उसे नारी निकेतन उदयपुर भेजने के आदेश दिए हैं।

Updated on:
18 Dec 2017, 9:22 AM IST
Published on: