कोटा

Breaking News: एक मां ने उड़ाया मां की ममता का उपहास, किया 7 दिन की नवजात को पत्थर से मारने का प्रयास

झालावाड़/झालरापाटन. मां की ममता को शर्मसार करने का मामला फिर से मंगलवार को देखने को मिला है। मां ने 7 दिन की बच्ची को मारने का प्रयास किया।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 8:59 PM IST
Parents Try to kill their Daughter of 7 days

झालावाड़ / झालरापाटन. मां की ममता को शर्मसार करने का मामला फिर से मंगलवार को देखने को मिला। जहां एक माता-पिता ने करीब सात दिन पूर्व जन्मी बच्ची के सिर पर पत्थर रख उसे मारने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इस महिला के इससे पहले की पांच लड़कियां थी। दंपति इस बच्ची को छोड़कर भागने की फिराक में थे। इसी बीच इन्हें लोगों ने देख लिया और पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची झालरापाटन पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर बालिका को झालावाड़ राजकीय जनाना चिकित्सालय में भेजा। पुलिस ने इस मामले में अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुशाल सिंह राजपुरोहित और शहर थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि बकानी थाना क्षेत्र के थोबडिय़ा निवासी हाल मुकाम जामुनिया निवासी वीरमलाल की पत्नी सोरम बाई की गत 4 तारीख को जनाना चिकित्सालय में डिलेवरी हुई थी। इसको मंगलवार को छुट्टी भी दे दी गई थी।

Read More: एसीबी का रायपुर - तीनधार आरटीओ नाके पर छापा, ट्रकों से अवैध वसूली करते दबोचा पूरा जाप्ता

इसके के बाद बच्ची के माता व पिता नवजात बालिका को झालरापाटन मार्ग स्थित वेयरहाउस गोदाम के पास जंगल में छोड़कर जा रहे थे। इस दौरान इन्हें पास ही मजदूरी कर रहे लोगों ने देख लिया। उन्होंने पीछा कर दोनो जनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। उधर जनाना अस्पताल के अधीक्षक डॉ.राजन नंदा ने बताया कि नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है।

Updated on:
10 Oct 2017, 8:59 PM IST
Published on: