
रेलवे ट्रेक पर मरम्मत कार्य
ट्रेनों के घंटों विलम्ब से चलने से यात्रियों का सफर कष्टकारक हो गया है। कई ट्रेनें तो लेटलतीफी का रिकॉर्ड बना रही हैं। पटना-कोटा एक्सप्रेस सोमवार को फिर 18 घंटे से ज्यादा देरी से चली। यह रात तक भी कोटा ? जंक्शन नहीं पहुंच पाई। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम के अनुसार सोमवार को शाम साढ़े सात बजे यह ट्रेन कानपुर पहुंची, जबकि इसका कोटा पहुंचने का समय दोपहर 12.55 बजे है। इस ट्रेन के मंगलवार तक कोटा पहुंचने की संभावना बताई गई। कोटा-पटना एक्सप्रेस भी कोटा से नहीं गई। इस ट्रेन के 12 घंटे से ज्यादा विलम्ब मंगलवार को रवाना होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न रेलखंडों में ट्रेक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण परिचालन गड़बड़ाया हुआ है। रेलवे का पटरी नवीकरण पर जोर है।
कोटा जंक्शन पर भी दुरुस्त हो रहा ट्रेक
ट्रेक रख-रखाव ब्लॉक्स को प्राथमिकता दी जा रही है। खामियों का पता लगाने के लिए कैमरा, अल्ट्रासोनिक फ्रिक्वेंसी डिटेक्शन जैसी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी जोर है। कोटा जंक्शन के पास भी पटरियों की सेहत की जांच की जा रही है। खराब हिस्सों को निकालकर बदला जा रहा है। सोमवार को दिनभर इंजीनियरिंग विभाग के कार्मिक पटरियों के सेहत दुरुस्त करने में जुटे रहे हैं। पटरियों के अंतराल को भी मापा गया।
लेटलतीफी पर नजर
पटना-कोटा एक्सप्रेस 18 घंटे से अधिक। मुजफ्फरपुर-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस 10 घंटे 35 मिनट। वैष्णोदवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस 8 घंटे 27 मिनट। मुंबई सेन्ट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल 8 घंटे 40 मिनट। नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल एसी स्पेशल 5 घंटे 49 मिनट चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति 6 घंटे 25 मिनट। जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 5 घंटे। गाजीपुर सिटी-बान्द्रा एक्सप्रेस 2 घंटे 55 मिनट श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट २ घंटे। जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी 1 घंटे 30 मिनट। मथुरा-रतलाम पैसेंजर 1 घंटे देरी चल रही।
ट्रेन की चपेट से गैंगमैन की मौत
आरपी थाना क्षेत्र में गुड़ला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट से सोमवार शाम को एक गैंगमेैन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि के. पाटन स्थित गामछ निवासी राजेश कुमार वाल्मीकि(47) रेलवे गैंगमैन था। वह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान गेट नम्बर 116 के पास ट्रेन आने से वह चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Published on:
10 Oct 2017, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.