कोटा. कोविड़ अस्पताल से एक बार फिर सोमवार को सोश्यल मीडिया पर अव्यवस्थाओं कोलेकर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मरीजों को दिए जाने वाला खाना काफी खराब बताया। कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती मरीजों को कच्ची व जली रोटियां व पानी वाली दाल देना बताया।
कोटा. कोविड़ अस्पताल से एक बार फिर सोमवार को सोश्यल मीडिया पर अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मरीजों को दिए जाने वाला खाना काफी
खराब बताया। कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती मरीजों को कच्ची व जली रोटियां व पानी वाली दाल देना बताया। वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सोश्यल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बताया जा रहा है कि अस्पताल में संदिग्ध वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। संदिग्ध मरीजों के लिए कच्ची व जली रोटियां दी जा रही है। दाल में दाल गायब व सिर्फ पानी व नमक तेज बताया जा रहा है। बेड पर गंदगी जमा है। बेड पर बेडशीट भी गायब है। वार्ड में भीषण गर्मी में भी कू लर नहीं है। पंखे है, लेकिन उनमें से कई नहीं चल रहे है। मरीज गर्मी से परेशान है। पानी का कैंपर भी एक ही है। उसी कैंपर से सब मरीज पानी पीते है। जबकि राज्य सरकार की ओर मरीजों के लिए खाने के लिए पर्याप्त बजट दिया हुआ है। बावजूद अस्पताल प्रशासन मरीजों को खराब खाना खिला रहा है।
व्यवस्थाओं में नहीं हो रहा सुधार
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पिछले दिनों सीनियर डॉक्टर व नर्सिंग इंचार्ज को वार्डों में सुबह रोजाना राउंड लेकर मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के लिए कहा था।
डॉक्टर राउंड ले रहे है। मरीज उन्हें व्यवस्था सुधार के लिए कह रहे है, लेकिन उनक अनदेखी की जा रही है।
पहले भी जारी हो चुके वीडियो
वायरलकोविड़ अस्पताल में कैथून निवासी लालचंद की बेड पर तड़प-तड़प कर मौत
का वीडियो वायरल हुआ था। उससे पहले भी पॉजिटिव वार्ड में भर्ती एक महिला
का हंगामा करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है।
इनका यह
कहनापॉजिटिव वार्ड में भर्ती मरीजों को पैकेट का खाना दिया जा रहा है। कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए कीचन से खाना दिया जा रहा है। वहां एक मेल नर्स ग्रेड प्रथम व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा रखे है। वे ही खाना बनाते है। उसी का मरीजों को दिया जाता है। अस्पताल में कू क नहीं है। खाना सही नहीं आ रहा है तो उसे बदलकर पैकेट वाला खाना जारी कर देंगे।
- डॉ. सीएस सुशील, अधीक्षक, कोविड़ अस्पताल