19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: ‘हम गेंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाएं…?’, PWD अधिकारियों पर जमकर बरसीं BJP MLA

PWD Officer Road Construction In Kota: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने जिला परिषद की साधारण सभा बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाते हुए अधूरी सड़कों और देरी से हो रहे विकास कार्यों पर नाराजगी जताई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 19, 2026

MLA Kalpana Devi

जिला परिषद की बैठक में मुद्दे उठाते हुए विधायक कल्पना देवी (फोटो: पत्रिका)

BJP MLA Kalpana Devi: जिला परिषद की साधारण सभा की सोमवार को हुई बैठक में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी बजट स्वीकृत होने और कार्यादेश के बाद भी सड़कों का काम शुरू नहीं करने और अधूरी पड़ी सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने अभियंताओं की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने पैसा दे दिया है, आप काम तक शुरू नहीं करवा पा रहे हैं, क्या हम गेंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाएं। विधायक ने कौन-कौन की सड़क का कार्य कब से अधूरी पड़ा है, इसकी सूची तक दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही अधिकारी और ठेकेदार करें और परेशानी जनता झेले, ऐसा नहीं चलेगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने की। बैठक में पानी, सड़क, बिजली, चिकित्सा आदि विभागों से संबंधित मुद्दे प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाए। विधायक कल्पना देवी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में कलक्टर पीयूष सामरिया, जिला परिषद सीईओ कमल मीणा समेत पंचायती राज जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, जिला परिषद सदस्य योगेन्द्र नंदवाना सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा, मेडिकल, स्वच्छता से संबंधित समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सवाल किए।

कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

विधायक ने तल्ख अंदाज में कहा कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, हर हाल में कार्य गुणवत्ता से होना चाहिए। लाडपुरा विधायक ने किशनपुरा तकिया-चन्द्रेसल, मांदलिया में गणेश बाग, मांदलिया से हनोतिया, प्रहलादपुरा, कैथून आदि क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई और मानसून से पहले इन्हें दुरुस्त कराने को कहा। जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, वे समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए।

विद्युत संबंधी चर्चा में ग्रामीणों के विद्युत तार गायब होने के मामलों पर कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने किशनपुरा, उम्मेदपुरा, बनियानी आदि क्षेत्रों में पेयजल समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया और हैंडपंप मरम्मत अभियान को और गति देने के निर्देश दिए। विद्यालय खेल मैदानों व शमशान भूमि से अतिक्रमण के मुद्दों को भी ने प्रमुखता से उठाया। सीईओ जिला परिषद कमल कुमार मीना एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

प्रसूताओं की मौत का मुद्दा भी गूंजा

सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में हुई प्रसूताओं का मुद्दा उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि इस प्रकरण में सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है एवं जांच प्रक्रिया जारी है।