कोटा

पत्रिका की पहल पर युवा बदलेंगे देश की तस्वीर और तकदीर

राजस्थान पत्रिका ने स्वच्छ राजनीति को लेकर जो महाभियान शुरू किया है, यह क्रांतिकारी कदम साबित होगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 2:57 PM IST
Patrika Campaign

राजनीति में शुचिता लाने के लिए समाज के हर वर्ग को रचनात्मक भूमिका निभानी होगी। राजस्थान पत्रिका ने स्वच्छ राजनीति को लेकर जो महाभियान शुरू किया है, यह क्रांतिकारी कदम साबित होगा। शहर के चुनिंदा उद्यमियों के साथ शुक्रवार को आयोजित टॉक शो में एकराय से स्वच्छ राजनीति के लिए मिलकर कदम उठाने की बात कही गई। वक्ताओं का कहना है कि जनता को उम्मीदवार तय करना चाहिए।

राजनीतिक सुधारों की क्रियान्विति की जरूरत
वरिष्ठ उद्यमी गोविंदराम मित्तल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने राजनीति में शुचिता लाने के लिए जो अभियान चलाया है, बहुत अच्छा है। इससे निश्चित रूप से राजनीति में अच्छे लोगों के आने का रास्ता खुलेगा। समाज के सभी वर्गों को अच्छे लोगों का सहयोग करना चाहिए, ताकि राजनीति का शुद्धीकरण हो सके। राजनीतिक सुधार की बातों को अब क्रियान्वित करने का समय आ गया है।

Read More:नॉर्दन बाइपास: मुआवजे के लिए किसानों ने यूआईटी अधिकारियों का किया घेराव

जनता को जागरूक करने की पहल
सचिव दि एसएसआई एसोसिएशन अमित बसंल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने आगामी चुनावों के मद्देनजर जो चेंज मेकर अभियान शुरू किया है, वह सराहनीय है। राजनीति में शुचिता लाने के लिए अब जनता को ही आगे आना होगा। पत्रिका के अभियान से जुड़कर अच्छे लोगों को राजनीति में आगे लाने की मुहिम में भागीदार बनेंगे। वोटर्स को जागरूक करने की जरूरत है।

बदलाव की अलख जगानी होगी
उद्यमी पंकज गोयल ने कहा कि हम वोट देकर पांच साल तक जनप्रतिनिधियों और सरकारों को कोसते रहते हैं, इससे कोई सुधार नहीं होंगे। राजनीति सुधार के लिए जनता में बदलाव की अलख जगानी होगी। झूठे और भड़काऊ बयान देने वाले राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करना चाहिए। जिन पर आपराधिक मामले दर्ज है, उन्हें चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित किया जाए।
Read More:डॉक्टर-इंजीनियर बनकर मां-बाप के सपने पूरे करने देशभर से कोटा आ रहे स्टूडेंट्स
जन अभियान बनाना होगा
उद्यमी चन्द्रप्रकाश मित्तल ने कहा कि चेंजमेकर या बदलाव के नायक बनाने के लिए पत्रिका अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। सभी वर्गों को इससे जुड़कर आगे बढ़ाना होगा, तभी हम चेंजमेकर की भूमिका अदा कर सकेंगे। राजनीतिक दलों को भी अच्छे लोगों को उम्मीदवार बनाना चाहिए। जनता को मतदान करते समय जाति, धर्म, धनबदल से ऊपर उठकर वोट डालना चाहिए।
Read More:कैसी लगी नज़र की देवता पति बन गया शैतान

युवाओं को आगे आना होगा
युवा उद्यमी इशांत मित्तल ने कहा कि राजनीति में चेंजमेकर की भूमिका युवाओं को निभानी चाहिए। देश के विकास को लेकर युवाओं का नजरिया अलग ही है। युवाओं ने दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है, फिर क्यों देश की राजनीति में युवाओं को आने से परहेज है। पत्रिका की इस मुहिम में युवा वर्ग को सीधे-सीधे जुड़कर चेंजमेकर की भूमिका अदा करनी चाहिए।

Published on: