कोटा

कोटा में 21 दिसंबर को पत्रिका की-नोट और 22 दिसंबर को स्त्री: देह से आगे विषय विवेचन कार्यक्रम का होगा आयोजन

Stree Deh Se Aage: पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिशजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर कोटा में ‘पत्रिका की-नोट’ और ‘स्त्री: देह से आगे’ विषय विवेचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Dec 19, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका

Patrika Key-Note 2025 In Kota: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कोटा में ‘पत्रिका की-नोट’ और ‘स्त्री: देह से आगे’ विषय विवेचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ‘पत्रिका की नोट’ कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर को अपराह्न 3:30 बजे कोटा में डीसीएम रोड स्थित होटल लोटस अनंता में होगा।

पत्रिका की-नोट गहन चिंतन की श्रृंखला है। इसमें ‘लोकतंत्र और मीडिया’ विषय पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। मुख्य वक्तव्य पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी देंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, जैविक खेती में नवाचार के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुकमचंद पाटीदार और राष्ट्रीय तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी उद्बोधन देंगे। पत्रिका- की नोट में शहर के आमंत्रित प्रबुद्धजन शिरकत करेंगे।

22 दिसंबर को होगा 'स्त्री: देह से आगे' विषय विवेचन कार्यक्रम

वहीं 22 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की पुस्तक ‘स्त्री:देह से आगे’ पर विषय विवेचन कार्यक्रम जवाहर नगर स्थित एलन सत्यार्थ -1 कैंपस ऑडिटोरियम में होगा। इसमें हाड़ौती के सभी जिलों की महिलाएं और युवतियां शामिल होंगी।

Updated on:
19 Dec 2025 05:33 pm
Published on:
19 Dec 2025 03:52 pm