सिटी एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में नटराज कॉलोनी निवासी महिला ऋषिप्रीत मोन्या के पास 28 दिसंबर को अनजाने नंबर पर मोबाइल पर फोन आया।
Patrika Raksha Kavach Abhiyan: राजस्थान पत्रिका के साइबर ठगी से बचाने के लिए शुरू किए गए सुरक्षा अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। साइबर ठगी से शिकार हुए लोग पुलिस तक पहुंच रहे हैं। पुलिस भी साइबर ठगों के चेहरों को बेनकाब करते हुए ठगी गई रकम वापस दिला रही है। शहर के भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने एक पीड़िता को साइबर ठगों की ओर से झूठी कहानी बनाकर ठगे गए 58, 300 रुपए वापस पीड़िता के खाते में ट्रांसफर करवाने में सफलता हासिल की है।
सिटी एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में नटराज कॉलोनी निवासी महिला ऋषिप्रीत मोन्या के पास 28 दिसंबर को अनजाने नंबर पर मोबाइल पर फोन आया। दूसरी ओर से व्यक्ति ने बोला कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत बताए गए एकाउंट में एक लाख रुपए डाल दो। इस पर महिला घबरा गई और उसने 87 हजार रुपए खाते में डाल दिए। बाद में उसे ठगी का पता लगा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
इस पर थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से साइबर पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाई और पीड़िता के खाते में ठगी गई रकम में से 58,300 रुपए वापस जमा करवाने में सफलता हासिल की।