
कोटा. रावतभाटा उपखण्ड क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के मुख्य मार्ग पर सोमवार को मतदान करने जा रहे एक बाइक सवार की तेज गति कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के पुत्र की 11 मई को शादी थी तथा गुरुवार को लगन की रस्म निभाई जानी थी। हादसे के बाद परिवार में खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा गांव निवासी प्रेमशंकर (47) बाइक से मतदान केन्द्र जा रहा था।
गांव से निकल मुख्य मार्ग पर आते ही उसे चेचट की ओर से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। Car-bike Accident में वह गंभीर घायल हो गया। उसे Rawatbhata के रैफरल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा चिकित्सालय रैफर कर दिया। कोटा लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। Rawatbhata Police ने कार बरामद कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Read More: सुकेत में 4 पीढिय़ों ने एक साथ किया मतदान, 91 साल की अजीजा आधा किमी पैदल चल पहुंची वोट देने
11 मई को बेटे की शादी
मृतक के बेटे रामस्वरूप की 11 मई को शादी थी। इसके लिए सभी बुकिंग भी हो चुकी। मृतक की जेब से शादी के लिए बाजे व घोड़ी की बुकिंग की पर्चियां, आईडी व साढ़े तीन सौ रुपए मिले। उसके पुत्र रामस्वरूप मीणा का गुरुवार को लगन आने वाला था। ऐसे में परिवार में खुशियां आने से पहले ही मातम में बदल गई। गांव में सोमवार शाम को जब उसकी मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।
Lok Sabha Election : कोटा-बूंदी में 3 बजे तक 54.11 % से अधिक मतदान, सबसे ज्यादा रामगंजमंडी में
नहीं हो सका पोस्टमार्टम
प्रेमशंकर की एमबीएस चिकित्सालय में शाम करीब चार बजे मौत हो गई। इस पर रावतभाटा पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिसकर्मियों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण कोई उसका पोस्टमार्टम करवाने नहीं पहुंचा। मृतक का पोस्टमार्टम अब मंगलवार सुबह किया जाएगा।