कोटा

कोटा में 12 युवकों ने 2 कांस्टेबलों पर जमकर बरसाए लोहे के पाइप व सरिए, पत्थरों से मार किया लहुलूहान

People attacked on police: कोटा में देर रात एक दर्जन युवकों ने शराब के नशे में दो पुलिस कांस्टेबलों को घेरकर लोहे के पाइप व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2019, 9:24 AM IST
 Deadly attack on police
कोटा में 12 युवकों ने 2 कांस्टेबलों पर जमकर बरसाए लोहे के पाइप व सरिए, पत्थरों से मार किया लहुलूहान

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाने के दो पुलिसकर्मियों के साथ रविवार दोपहर को करीब एक दर्जन नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर दी। ( Deadly attack on police team ) यहीं नहीं युवकों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की। मारपीट में एक पुलिसकर्मी का हाथ फैक्चर हो गया।

घायल कांस्टेबल मोहित कुमार ने बताया कि वह और कांस्टेबल गोपाल झगड़े की शिकायत के एक मामले में तुल्लापुरा हरिजन बस्ती निवासी अक्षय व किशन को पकडऩे बस्ती में गए थे। वहां दोनों करीब एक दर्जन युवकों के साथ बैठे थे। वह शराब के नशे में थे। उन्होंने पत्थरों व लोहे के पाइप से दोनों पर हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर भाग गए। मारपीट में कांस्टेबल मोहित कुमार के बायें हाथ में फैक्चर हो गया। थानाधिकारी अनिस अहमद ने बताया दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस जाब्ता देख सकते में आए लोग
पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले करने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घायल कांस्टेबलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद संभावित इलाकों में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। हालांकि आरोपियों का कही सुराग नहीं लगा। पुलिस का भारी लवाजमा देख बस्तीवासी सहम गए। लोग सकते में आ गए। पुलिसकर्मियों पर हमले से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

Published on: