कोटा

दो पाइपलाइनों को जोड़ा तो सड़क बन गई तालाब

कोटा. कैथूनीपोल रेतवाली के नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के दौरान लाइनों को जोडऩे के लिए पाइपलाइन में कट लगाया तो बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर फैल गया।पाइपलाइन से अचानक फूटे धोरे को देख लोग असमंजस में पड़ गए।देखते ही देखते सड़क तालाब बन गई ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2021, 11:46 PM IST
water works
दो पाइपलाइनों को जोड़ा तो सड़क बन गई तालाब


कोटा. कैथूनीपोल रेतवाली के नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के दौरान लाइनों को जोडऩे के लिए पाइपलाइन में कट लगाया तो बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर फैल गया।

पाइपलाइन से अचानक फूटे धोरे को देख लोग असमंजस में पड़ गए। देखते ही देखते पानी दूर तक फैल गया। राह से गुजरते लोग इसे देख ठहर गए। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई लोगांें ने अपना रास्ता ही बदल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी का बहाव इतना तेज था, जैसे बरसात तेज बरसात हो रही हो। मामले में विभाग के अभियंता अशोक बमनावथ ने बताया कि पाइप लाइन नहीं फूटी है। क्षेत्र में पाइपलाइन मिलान कार्य किया जा रहा है।

14 इंच की लाइन से 27 इंच मोटी लाइन को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए लाइन में कट लगाया गया तो इससे तेज बहाव से पानी निकला। पाइपलानों मंें काफी मात्रा में पानी भरा होता है। इसे खाली होने में समय लग जाता है। कुछ देर में पानी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि पाइपलाइनों का मिलान होने पर पुराने कोटा क्षेत्र के कई इलाकों में कम दबाव से पानी की समस्या का निराकरण होगा। कुछ दिन पहले विज्ञान नगर में पाइप लाइन फूटने से इसी तरह से सड़क पर पानी फैल गया था।

Published on: