कोटा

सावधान मेले में कही जेब न हो जाये ढीली, जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

Plastic ban पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध,मेलाधिकारी ने एडवाजरी जारी की..राजस्थान पत्रिका की पॉलीथिन मुक्त मेला आयोजित करने की पहल
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2019, 9:17 PM IST
सावधान मेले में कही जेब न हो जाये ढीली, जाने से पहले पढ़ ले ये खबर
सावधान मेले में कही जेब न हो जाये ढीली, जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

कोटा. राजस्थान पत्रिका की पॉलीथिन मुक्त राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2019 आयोजित करने की पहल के तहत नगर निगम ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती से मेले में पॉलीथिन इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। मेले के दुकानदारों अथवा ग्राहक कोई भी पॉलीथिन में सामान विक्रय अथवा खरीद नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। मेला अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने मंगलवार को पॉलीथिन मुक्त मेला आयोजित करने के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है।

दशहरा मेले के उदघाटन समारोह में जनप्रनिधियों और निगम प्रशासन ने पॉलीथिन मुक्त दशहरा मेला आयोजित करने का संकल्प लिया था। निगम उपायुक्त व मेलाधिकारी कीर्ति राठौड ने बताया कि पॉलीथिन का मेले में प्रयोग नहीं हो इसकी सख्त निगरानी की निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पॉलीथिन उपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा।

मेले में आने वाले कोई भी व्यक्ति पॉलीथिन कैरी बैग के साथ मिला तो निगम की टीम जुर्माना वसूल करेगी। मेले के प्रवेशद्वारों पर पॉलीथिन के बैरी बैग लेकर लोगों को मेले में नहीं जाने दिया जाएगा। कपड़े के थैले व्यापारी व मेलार्थियों को आसानी से उपलब्ध कराने के प्रबंध भी जन सहयोग से निगम प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कपडे के थैलों के स्टॉल लगाएंगी व मेले के दुकानदारों तथा मेलार्थियों को उपलब्ध कराएगी। कपड़े के निशुल्क थैले उपलब्ध कराने के साथ सशुल्क भी स्वयं सहायता समूहों की स्टॉल पर कपड़े, जूट के थैले उपलब्ध रहेंगे।

महिलाओं का जटा कारवां, निगम को थैले सौंपे

पत्रिका और नगर निगम की पॉलीथिन मुक्त दशहरा मेला आयोजित करने की मुहिम से शहरवासी जुड़ते जा रहे हैं। शहर की महिलाएं इस मुहिम से भागीदारी निभाने के लिए आगे आ रही है। महिलाओं के विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को उप महापौर सुनीता व्यास और मेलाधिकारी कीर्ति राठौड़ को कपड़े के थैले और थैले तैयार करने के लिए वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

कोटा ज्ञानद्वार एज्यूकेशन सोसायटी की गीता दाधीच, सुमन भण्डारी, अनिता चौहान ने एक हजार थैले, अग्रवाल महिला मण्डल रामपुरा की प्रतिभा गुप्ता, मधु मित्तल, कुसुम गुप्ता ने पांच सौ थैले तैयार करने के लिए कपड़ा प्रदान किया। रोटरी क्लब कोटा के अध्यक्ष सुनील बाफ ना, सचिव संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञा मेहता, सदस्य मुकेश व्यास, रोटेण्लक्ष्मण सिंह खींची, क्रांति जैन ने दो सौ मीटर कपड़ा भेंट किया। नेहरू नवोदय समिति, मां भगवती एसएसजी ने भी कपड़े के थैले सौंपे है। पार्षद रेखा जैन, अनिता आचार्य ने महिलाओं को पॉलीथिन मुक्ति के बारे में जागरुक किया।

Updated on:
1 Oct 2019, 9:17 PM IST
Published on: