कोटा

Kota Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराए 4 वाहन, पुलिस जीप और एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तड़के एक के बाद एक टक्कर से 4 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में पुलिस पेट्रोलिंग जीप और एंबुलेंस के भी परखच्चे उड़ गए।

2 min read
Apr 09, 2026
हादसे का फोटो: पत्रिका

Vehicle Collided On Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंडावरा टोल के आगे दिल्ली जाने वाली लेन में 4 वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में पुलिस की 112 पेट्रोलिंग जीप और 108 एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

ये भी पढ़ें

Jaipur: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस में केबिन चीरते हुए अंदर घुसे लोहे के रॉड, खौफनाक हादसे में 2 की मौत

पिकअप पलटने से शुरू हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे हरियाणा नंबर की एक पिकअप अचानक पलट गई। पिकअप में भरे कार्टन सड़क पर बिखर गए, जिससे एक्सप्रेसवे पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। ये पिकअप उज्जैन से अलवर की ओर जा रही थी। दुर्घटना में पिकअप चालक घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के नाइट ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान कोटा से खातौली की ओर जा रही 108 एंबुलेंस भी वहां से गुजर रही थी, जिसे रुकवाकर घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास में खड़ी एम्बुलेंस और पुलिस पेट्रोलिंग जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से भी वाहन जा भिड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में

गनीमत यह रही कि उस समय पुलिसकर्मी, एंबुलेंस स्टाफ और घायल चालक थोड़ी दूरी पर थे, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में गुंडाराज: सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, देखते रहे लोग मगर नहीं बचाया

Updated on:
09 Apr 2026 02:02 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:00 pm
Also Read
View All