कोटा

Kota: सुसाइड से पहले छात्रा ने की थी एक लड़के से लंबी बात, जम्मू-कश्मीर की लड़की के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़

Jammu-Kashmir Girl Jishan: पिता ने यह भी बताया कि जिशान मानसिक रोग की दवाएं ले रही थी, जो उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रही थीं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2025, 2:58 PM IST
suicide in Kota
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: पत्रिका)

Kota Suicide Case: कोटा के महावीर नगर थर्ड में नीट की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की छात्रा जिशान जहां के आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आत्महत्या से पहले जिशान की एक लड़के से फोन पर लंबी बातचीत सामने आई है, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले जिशान की किसी लड़के से तीखी बातचीत हुई थी। छात्रा के चाचा द्वारा दी गई रिपोर्ट में पड़ोसी के साथ कुछ विवाद भी सामने आया है।

पिता ने यह भी बताया कि जिशान मानसिक रोग की दवाएं ले रही थी, जो उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रही थीं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पड़ोसियों और दोस्ती के दायरे में आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीआई रमेश कविया के अनुसार, हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं, जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

Updated on:
28 May 2025, 2:58 PM IST
Published on: