सुरेन्द्र के भाई महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह नजदीक ही रहता है। पड़ोसियों ने उसे भी सूचना दी और बाद में दोनों ने मिलकर सुरेन्द्र और उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेन्द्र और रीना के पांच बच्चे हैं। जिनमें एक साल का मोनू, तीन साल का गोलू, चार साल की गुड़िया, छह साल की कीर्ती और आठ साल की बेटी शिवन्या शामिल है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस बारे में शिवन्या से भी पूछताछ की है। हांलाकि वह पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।