24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: शादी की अगली रात ही दूल्हे ने दिखा दिया असली रंग, नहीं सह सकी दुल्हन, चली गई जान

Husband Sentenced To Life Imprisonment: इस आयोजन में और भी कई जोड़ों ने फेरे लिए थे। लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन का विकास के घर स्वागत किया गया तो उस दिन सब सही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 23 May 2025, 8:27 AM IST

bride demo pic

Jaipur Court News: राजधानी जयपुर से खबर है। दहेज प्रकरण कोर्ट ने विकास नाम के एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने के आरोप थे। जांच में ये सही पाए गए और उसके बाद कोर्ट ने उसकी सजा पर फैसला सुनाया। मामला जयपुर का है और यह शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। दुल्हन ने तीसरे महीने में सुसाइड कर लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार विकास का जून 2017 में सामूहिक विवाह हुआ था। इस आयोजन में और भी कई जोड़ों ने फेरे लिए थे। लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन का विकास के घर स्वागत किया गया तो उस दिन सब सही थी। अगले दिन सवेरे भी हालात सही ही चल रहे थे। दुल्हन किचन में अपनी पहली रसोई बनाने जा रही थी, कि उसी शाम विकास ने हाथ उठाया और दहेज की मांग करने लगा। दुल्हन ने अपने भाई को इसकी सूचना दी तो भाई और परिवार के कुछ लोग विकास के घर उसे समझाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: शादी में गुपचुप परोस दी ऐसी डिश… कि आ धमकी पुलिस, दुल्हन के रिश्तेदार और मेहमान गिरफ्तार, कई भागे

उस समय तो विकास मान गया लेकिन लगातार अपनी पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करता रहा। बात यही नहीं थमी, विवाद बढ़ता चला गया और आखिर तीन महीने के बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उसके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया और जांच पड़ताल एवं कई गवाहों के बयान के बाद मामला विकास की सजा तक पहुंचा। दहेज प्रकरण कोर्ट ने विकास को कल आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें:सवाई माधोपुर में मिसाल बना मायरा: जब मुस्लिम भाइयों ने निभाया हिंदू बहन का फर्ज, मायरे में दिए 51 हजार और 45 जोड़ी कपड़े