24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में गुपचुप परोस दी ऐसी डिश… कि आ धमकी पुलिस, दुल्हन के रिश्तेदार और मेहमान गिरफ्तार, कई भागे

Balotra News: उसके बाद मौके पर पहुंचे और वीडियो में दिख रहे लोगों की तलाश की तो पता चला कि चार लोग जिनमें हनुमानाराम, राजेन्द्र, खेताराम और अन्य शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 20 May 2025, 11:33 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Balotra News; पिछले दिनों पुलिस ने जैसलमेर में बड़ा एक्शन लेते हुए एक शादी समारोह में कुछ लोगों को अरेस्ट किया था और अब बालोतरा में इस तरह का एक्शन लिया गया है। शादी में मनाही के बाद भी नशा परोसने का मामला सामने आने के बाद दुल्हन के पिता और कुछ अन्य मेहमान अरेस्ट किए गए हैं। यह एक्शन एक वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया था। फिलहाल बायतु पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा था कि कुछ लोग अफीम और डोडे की मनुहार कर रहे हैं और शादी का वीडियो है। मनुहार में कुछ लोगों ने अफीम और डोडा हाथों में लिया और उसका सेवन भी किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद सादा वस्त्रों में बायतु पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और जगह पहचान करने में सफलता हासिल की। जांच में सामने आया कि गांव में हनुमानाराम नाम के व्यक्ति के बेटा और बेटी की शादी है।

यह भी पढ़ें: आलीशान कोठी, क्लीनिक, बच्चों की अच्छी जॉब, हजारों रुपए पेंशन, फिर भी एक हजार रुपए के लालच में 72 साल की नर्स अरेस्ट

उसके बाद मौके पर पहुंचे और वीडियो में दिख रहे लोगों की तलाश की तो पता चला कि चार लोग जिनमें हनुमानाराम, राजेन्द्र, खेताराम और अन्य शामिल हैं। ये लोग मेहमानों से अफीम की मनुहार कर रहे थे। स्टील की दो कटोरियों में मनुहार दे रहे थे और हाथ में स्टील का ही एक लोटा था। इसके अलावा पुलिस को घर से करीब आठ सौ ग्राम अफीम भी मिली है। जिसे तरल के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा था। सारे सामान को जब्त करने के साथ चार लोगों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार लोग दुल्हन के रिश्तेदार और मेहमान हैं।

यह भी पढ़ें: 8 को दूल्हा बना, 15 को पहुंचा बॉर्डर पर, 23 को शहीद हुआ, 25 को जन्मदिन पर पहुंची पार्थिव देह, रूला देगी सौरभ की कहानी