
कोटा. शहर में राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (आरवीपीएनएल) की ओर से 132 केवी आईए जीएसएस की मरम्मत के चलते गुरुवार को लगभग आधे शहर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा केईडीएल की ओर से भी लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
Read More: कोटा में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, बिजली कड़की, अंधेरे में डूबा शहर
प्रसारण निगम के शटडाउन से प्रभावित क्षेत्र इंदिरा गांधी नगर, राजीव पार्क, मंसूरी चौराहा, पावर हाउस, संजयनगर, आराफात नगर, न्यू धानमंडी, मोटर मार्केट, न्यू ट्रांसपोर्ट एरिया, आरटीओ ऑफिस, छत्रपुरा, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, चंबल इण्डस्ट्रिएल एरिया, मल्टीमेटल्स से सामने का क्षेत्र, प्रेमनगर तृतीय, श्रीराम रेयंस रोड, चौथमाता मंदिर क्षेत्र, देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, अमृत धाम, गणेश नगर, शगुन विला, अश्विनी नगर, श्रीराम नगर, गोविंद नगर, प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना, गायत्री विहार में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा कैथून रोड, मालीपुरा, आरके सिटी, जयश्रीविहार, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, शिव सागर, थेकड़ा गांव, संतोषनगर, ब्रजधाम, सुखधाम कॉलोनी, अक्षरधाम, मोतीनगर, शुभलक्ष्मी, गोकुल कॉलोनी, कैरियर पाइंट, रामचंद्रपुरा, छावनी, भिश्ती मोहल्ला, नगर निगम कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, फर्नीचर मार्केट, शमा कॉलोनी, छावनी फ्लाईओवर मार्केट, न्यू बस स्टैण्ड, राजस्थान पत्रिका कार्यालय व आसपास का क्षेत्र आदि।
वहीं सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पीएफओ ऑफिस, इंदिरा कॉलोनी, विज्ञाननगर विस्तार योजना सेक्टर 6 व 7 , हरिओम नगर, वीरसावरकर नगर, लुहारिया बस्ती, रंगबाड़ी योजना, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, रायपुरा चौराहा, रॉयल पार्क, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, कुन्हाड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणविहार प्रथम व द्वितीय आदि।
Mock Drill:कुदरत के कहर से लोगों को बचाने कोटा की धरती पर उतरी भारतीय सेना
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आकाशवाणी कॉलोनी, तालाब की पाल, राजेंद्र विहार, सरस्वती कॉलोनी, अंटाघर चौराहा, एसपी ऑफिस आदि।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक स्वामी विवेकानंदनगर सेक्टर 1 से 10, आरकेपुरम सेक्टर बी व ई, विवेकानंद नगर, बॉम्बे योजना आदि।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक गोपाल विहार, आदित्य आवास, नम्रता आवास, त्रिवेणी आवास, कृष्णानगर, अटवाल नगरए अल्फा कॉम्पलेक्स में बिजली बंद रहेगी।