कोटा

तहसीलदार के तीन घंटे मशक्कत करने के बाद सुचारू हुई आवासीय विद्यालय की बिजली

Aug 09, 2026
Rajasthan

अटरू. नगरपालिका मुख्यालय की जेल काॅलोनी स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में एक महिला द्वारा केबल काटने से दो दिन से बंद हुईं बिजली तहसीलदार की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात 9 बजे सुचारू हुई। जानकारी के अनुसार यहां जेल काॅलोनी के राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में 80 से अधिक बालिकाएं निवास करती हैं। कस्बे में दो दिन पूर्व जब बिजली बंद हुईं तब यहां पास में रहने वाली एक महिला ने विद्यालय में जा रही बिजली की केबल काट दी। इससे छात्रावास की बिजली बंद हो गई। इसकी जानकारी जब यहां वार्डन ने निगम अधिकारियों को दी तो कर्मचारी पहुंचे।निगम द्वारा थाने में सूचना देने के बाद पुलिस भी गई, लेकिन महिला ने केबल नहीं जोडने दी और झगडे पर उतारू हो गई। कुछ लोग भी महिला की तरफ बोले।
जानकारी मिलने पर तहसीलदार अनिल सामरिया स्वयं मौके पर पहुंचे और तीन-चार घंटे मौके पर ही रहकर निगम कर्मचारियों व पुलिस की मौजूदगी में दूसरी केबल डालकर बिजली सुचारू कराई। तहसीलदार के तीन-चार घंटे वहां रुककर बिजली सुचारू कराने पर बालिकाओं ने उनका आभार जताया।

Updated on:
09 Aug 2026 06:00 am
Published on:
09 Aug 2026 06:00 am