
कोटा . बच्चे के जन्म पर महिलाओं की सेहत के लिए सरकार पांच हजार रुपए देगी। यह पैसा सीधे महिला के खाते में पहुंचेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई है। पहले बच्चे के जन्म पर तीन किश्तों में यह राशि दी जाएगी। महिलाए एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हालांकि योजना के महिलाओं को योजना का जल्द लाभ मिलेगा।
कर दी है शुरुआत
उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नियम व प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण करवाने पर बच्चे के जन्म पर अलग अलग किश्तों में राशि दी जाएगी। योजना की शुरुआत कर दी गई है।
इस उद्देश्य से शुरू हुई योजना
आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकरण करवाने व ममता कार्ड बनवाने पर प्रक्रिया के तहत महिलाओंं को पहली किश्त की राशि में एक हजार रुपए प्रोत्साहन के रूप में मिलेगा। गर्भधारण के छह माह बाद 2 हजार रुपए के रूप में प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त मिलेगी।
बच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनने पर विभागीय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की जांच आदि होने पर 2 हजार रुपए की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल जाएगी। इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बात का भी ध्यान रखेगी कि बच्चे को टीके लग रहे हैं या नहीं। राशि महिलाओं के खाते में ही जमा की जाएगी।