कोटा

मइया को मनाने के लिए मचेगी गरबे की धूम

शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के प्रारंभ होते ही गरबों का उल्लास भी अपने चरम पर पहुंचने को तैयार है। शहरवासी तैयारियों में जुटे।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2017, 9:23 AM IST
Shardiya Navratri, Navratri Dates 2017, Navratri History, Navratri Puja, Significance of Navratri, Sharadiya Navratra 2017,Happy Navratri, Navratri 2017 in Hindi, नवरात्र, घट स्थापना, रामचरितमानस, सुंदरकांड व दुर्गा पाठ, कोटा, राजस्थान पत्रिका, Navaratri in kota, Durga Puja in kota, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, rajasthan Patrika, शारदीय नवरात्रि,
Preparations of Shardiya Navratri in kota

हार्षोंल्लास का त्योंहार, उमंग और आनंद का त्योंहार, नृत्य और संगीत का त्योंहार और शक्ति की उपासना का त्योंहार नवरात्र जल्दी दस्तक देने वाला है। शहर में हर कोई इनकी तैयारी के लगा है। पूजा और घट स्थापना के अलावा इन दिनों युवाओं में गरबा को लेकर भी उत्साह देखते ही बनाता है। डांस के शाैकीन अपने ही अंदाज में मां की आराधना करते है। गरबे में उत्साह कम न रह जाए इसके लिए कई दिनों से तैयारियां में जुटे है। शहर के कई स्थानों पर सुरों संग चंटियों की जंग छिड़ेगी। शहर के सिंगर, ड्रम, म्यूजिशियन सुर ताल सेट कर लेटेस्ट पैराडियों की तैयारियों में जुटे है।

महीने भर से चल रही प्रेक्टिस

शक्ति की भक्तिमय अराधना का पर्व नवरात्र 21 से प्रारम्भ होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नौ रात तक मां दुर्गा की आराधना और गरबे की धूम रहेगी। हाड़ौती में भी गरबा को लेकर महिलाओं व युवतियों में खासा उत्साह है। आलम यह है कि एक महीने से बच्चों के साथ युवतियां भी गरबा की प्रेक्टिस करते हुए स्टेप सीख रही हैं। इसके लिए प्रॉपर कोचिंग ली जारी है। कई प्रेक्टिस हाल में बारह से कोरियोग्राफर को बुलाया गया है। रोज के कामों को समायोजित कर महिलाएं भी गरबा की सीख रही हैं।

गरबा होगा स्टाइलिस्ट

गुजराती के साथ नॉन गुजराती भी परम्परागत गरबा में भाग लेने के लिए इसकी नई-नई स्टेप सीख रहे हैं। इस बार का गरबा भी कुछ स्टाइलिस्ट होगा। दरअसल आम स्टाइल के अलावा फ्यूजन डांस का तड़का के साथ हिन्दी व ओल्ड सॉन्ग रीमिक्स गानों की धूम रहेगी। कुछ नया करने के लिए इस बार गरबा में थीम बेस्ड डांस का तड़का लगाने की तैयारी की जा रही है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की अराधना के दौरान होने वाले गरबा में नई-नई स्टाइल देखने को मिलेगी। शहर में गरबा के बढ़ते ट्रेड के साथ इस बार समाज की ओर से आयोजित गरबा उत्सव में कपल गरबा डांस का रंग भी जमेगा।

नए पुराने और वेस्टर्न गीतों के मिक्स पर डांडिया

इस बार नए और पुराने रीमिक्स गीतों को मैच करते हुए गीत गरबा पांडाल में गूंजेंगे। इस बार गीतो का कलेक्शन बाजार में आ चुका है, इसको लेकर कई गु्रप अपने हिसाब से गाने मैच कर गरबा उत्सव के लिए डांस तैयार कर रहे हैं। हे, नाम जी सबसे बड़ा तेरा नाम हो शैरोवाली, हिन्दी गीत का फ्यूजन हो या ओल्ड सॉन्ग का रीमिक्स, वेस्टर्न गीत इस बार गरबा पांडाल में इस ट्रेंड पर डांडिया खनकते नजर आएंगे। पारम्परिक गरबा में फ्यूजन का तड़का लगाने युवा तैयार हैं। प्ले बेक सिंगर महेश बताते है कि इस बार डिमांड फिल्मी गीतों की ज्यादा है उनमें भी वेस्टर्न सांग ये गाने गरबा की बीट पर तैयार किए गए है। अब गानो में भी मॉड्यूलेशन होने लगा है।

बाजारों में भी रोनक बड़ी

अपने डांस स्टेप से मैच करती युवतियों ड्रेसस भी पसंद की जा चूकि हैं। कॉम्प्लीमेंट करती ज्वैलरी भी पसंद की जा रहीं है। इन दिनों ट्रेडीशनल कपड़ो की डिमांड में इजाफा आ गया है। गरबा में युवतियों की पहली पसंद लंहगा होती है, इसके साथ अब डिजाइनर साड़ी भी लोगों को खासी लुभा रही है। इसके अलावा पुरूषों में कुर्ता-पजामा, पठानी और गुजराती ड्रेसस की भी खरीददारी जोरों पर हैं।

Updated on:
19 Sep 2017, 9:23 AM IST
Published on: