5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र 21 से : घर व मंदिरों में होगी घट स्थापना, होगी शक्ति की आराधना

कोटा. शारदीय नवरात्र 21 सितम्बर से शुरू हो जाएंगे। मंदिर व घरों में घट स्थापना की जाएगी। लोग व्रत पूजन व उपवास करेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 18 Sep 2017, 6:20 PM IST

Navratri Start From 21 September

कोटा. शारदीय नवरात्र 21 सितम्बर से शुरू हो जाएंगे। मंदिर व घरों में घट स्थापना की जाएगी। लोग व्रत पूजन व उपवास करेंगे।

कोटा. शारदीय नवरात्र 21 सितम्बर से शुरू हो जाएंगे। मंदिर व घरों में घट स्थापना की जाएगी। लोग व्रत पूजन व उपवास करेंगे। दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस व सुंदरकांड पाठ, डांडिया, जागरण, हवन पूजन तथा भंडारों के आयोजन होंगे। कई जगहों पर मेले लगेंगे। महोत्सव के समापन पर कहीं अष्टमी को, कहीं नवमी को कन्याओं को पूजा जाएगा।

Read More:बुजुर्ग की दिलेरी देख स्कूटर छोड भागा चेन लुटेरा

देवी के मंदिरों के अलावा अन्य कई मंदिरों में भी नवरात्र महोत्सव की धूम रहेगी, वहीं कई जगहोंं पर देवी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। नवरात्र के बाद 30 सितम्बर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। बाजार व मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई है।

Read More:बालिका फुटबॉल अकादमी को दिखाया यलो कार्ड

तैयारियां शुरू
मंदिरों में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रंग रौगन कर मंदिरों को सजाया जा रहा है।

दाढ़ देवी मंदिर
यहां शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। 21 से 29 सितम्बर तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। यहां पंचमी को पूर्वराज परिवार के सदस्य देवी का पूजन करेंगे। अष्टमी पर हवन होगा।

Read More:OMG! राजस्थान में पीना है पानी तो पहले दिखाना पड़ेगा आधार कार्ड

आशापुरा माता
किशोरपुरा स्थित आशापुरा माता मंदिर में पुजारी रामचन्द्र नाथ योगी के अनुसार 21 सितम्बर को सुबह 9 बजे नगर निगम की ओर से पूजन, अभिजीत मुहूर्त में 11.45 बजे घट स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे तथा शाम को 7 बजे महाआरती, संख्या आरती के बाद भजन संध्या व इसके समापन पर रात 9.30 बजे आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। अष्टमी को 12.15 बजे हवन किया जाएगा।

Read More: सरकार भी खोलेगी फर्टिलिटी सेंटर, गूंजेगी नि:संतान दम्पतियों के घर किलकारियां

ज्योति मंदिर
दादाबाड़ी स्थित ज्योति मंदिर में 21 को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। मंदिर के व्यवस्थापक सनमीत सिंह के अनुसार पंचमी को माता की चौकी सजेगी। अष्टमी पर महाआरती व सुबह 9.30 बजे कन्या पूजन किया जाएगा।

यहां 23 को जागरण
आदर्श नवयुवक मित्र मंडल की ओर से 23 सिम्तबर को महावीर नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास रात 10 बजे से भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र बंसल ने बताया कि इस मौके पर आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Read More:गंदगी पर बयानबाजी कर फंसे सफाई के लिए जिम्मेदार प्रमुख शासन सचिव

करणी माता मंदिर

नांता क्षेत्र स्थित करणी माता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में 11.55 बजे से घट स्थापना की जाएगी। मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ होंगे, सप्तमी को पूर्व राज परिवार के सदस्य मंदिर में पूजन करने आएंगे। अष्टमी को हवन किया जाएगा।

शीतला माता मंदिर

गुमानपुरा न्यू कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में गुरुवार सुबह 7 बजे घटस्थापना की जाएगी। पुजारी अवधेश कुमार व्यास के अनुसार 24 को माता की चौकी सजेगी, 27 को माता का खजाना बटेगा, 28 को कन्या पूजन व प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक भजन कीर्तन किए जाएंगे।

Read More: किशोर सागर की पाल पर बिखरा कोटा डोरिया का जादू

गोदावरी धाम व रंगबाड़ी बालाजी

गोदावरी धाम व रंगबाड़ी बालाजी मंदिर में गणेश पूजन के बाद दोपहर 12 बजे घट स्थापना की जाएगी। वस्थापक शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि प्रतिदिन शाम को दोनों मंदिरों में सुंदरकांड पाठ होगा। रंगबाड़ी में रात को 9.30 बजे व गोदावरी धाम पर रात 12 बजे आरती की जाएगी। अष्टमी को हवन किया जाएगा।

Read More: किशोर सागर की पाल पर चमक उठे फैशन के नन्हे सितरे...

जगत माता मंदिर

रामतलाई स्थित नौ देवी जगत माता मंदिर में 21 को तड़के 5.30 बजे घटस्थापना की जाएगी। मंदिर पुजारी जगत गुरु के अनुसार 28 को अष्टमी पर माता का खजाना बटेगा व रात को जागरण होगा, नवमी को दोपहर 108 कन्याओं का पूजन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़